फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of adding brother's fine to their own electricity bill.

Fatehabad News: भाई का जुर्माना अपने बिजली बिल में जोड़ने का लगाया आरोप

Thu, 17 Sep 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 17 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of adding brother's fine to their own electricity bill.
जाखल में मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत दिखाता शिकायतकर्ता।
जाखल। शहर के नायक बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने बिजली निगम पर उसके भाई पर लगाया गया जुर्माना उसके बिजली कनेक्शन के बिल में जोड़ने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि इसके चलते उसका बिजली बिल करीब 1.13 लाख रुपये का बना दिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर उसने सीएम विंडो के माध्यम से शिकायत भेजकर बिल से भाई के जुर्माने की राशि हटाने की मांग की है। जाखल की नायक बस्ती निवासी गोल्डी ने शिकायत में बताया कि उनका बिजली कनेक्शन उसके पिता चंद्रमान के नाम पर है, जिसका वर्तमान में वह इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन

उसके अनुसार उसके पिता के तीन बेटे हैं और तीनों अलग-अलग रहते हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त बिजली कनेक्शन उसके हिस्से में आया है। जब उसने बिजली निगम से अपने कनेक्शन से संबंधित जानकारी ली तो उसे पता चला कि उसके भाई पर लगाया गया जुर्माना भी उसके बिजली कनेक्शन के बिल में जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी वजह से उसके नाम से संबंधित बिजली बिल की राशि करीब 1.13 लाख रुपये तक पहुंच गई है। उसने शिकायत में कहा कि वह इतनी बड़ी राशि का बिजली बिल भरने में सक्षम नहीं है।उसका अपने भाइयों से अलग रहना-सहना है। इसलिए उसके अनुसार दूसरे भाई पर लगाया गया जुर्माना उसके बिजली बिल में नहीं जोड़ा जाना चाहिए।


इस मामले में निगम ने अपनी तरफ से अपनी प्रकिया को पूरा किया है। अगर उपभोक्ता को किसी भी प्रकार से कोई दिक्कत है तो वह किसी भी कार्य दिवस के दिन कार्यालय में आकर मिल सकता है।
-राकेश कुमार, एसडीओ, बिजली निगम जाखल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed