फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Yogi will seek votes for BJP and Sachin Pilot will seek votes for Congress in Sirsa Lok Sabha

सिरसा लोकसभा: भाजपा के लिए योगी और कांग्रेस के लिए वोट मांगेगे सचिन पायलट, चुनाव प्रचार को उफान देने की कोशिश

Fri, 17 May 2024 09:00 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 May 2024 09:00 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की मांग के साथ मैदान में डटी हुई है, वहीं कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर के सहारे ही अपनी नैया पार लगाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में चुनाव प्रचार के आखिरी सप्ताह में सभी पार्टियों जोर लगाएंगी।

विज्ञापन
Yogi will seek votes for BJP and Sachin Pilot will seek votes for Congress in Sirsa Lok Sabha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा लोकसभा क्षेत्र में अब बड़े स्टार प्रचारकों की चुनाव प्रचार में एंट्री हो गई है। भाजपा प्रत्याशी डॉ.अशोक तंवर के समर्थन में प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मई को सिरसा पहुंचेंगे। यहां वह उनके समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 19 मई को फतेहाबाद जिले के भूना में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन


अब जोर पकड़ेगा प्रचार अभियान...
कई दिनों से प्रचार अभियान चलने के बावजूद इस बार अभी तक माहौल में जबरदस्त उछाल जैसी स्थिति नहीं बन पाई थी। भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की मांग के साथ मैदान में डटी हुई है, वहीं कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर के सहारे ही अपनी नैया पार लगाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में चुनाव प्रचार के आखिरी सप्ताह में सभी पार्टियों जोर लगाएंगी। स्टार प्रचारकों के सहारे चुनाव प्रचार को उफान देने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन


अभी तक वोट मांगने नहीं पहुंचे हैं दुष्यंत चौटाला....
प्रचार अभियान की खास बात यह है कि अभी तक जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वोट मांगने फतेहाबाद जिले में नहीं आए हैं। हालांकि उनके पिता अजय चौटाला और भाई दिग्विजय चौटाला जरूर जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। मगर दुष्यंत चौटाला का अभी तक मैदान में नहीं आना चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed