फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Yogi Adityanath and Sachin Pilot will campaign on Sirsa Lok Sabha seat

Sirsa Lok Sabha: स्टार प्रचारकों से चढ़ेगा सियासी पारा, BJP के लिए योगी तो कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे पायलट

Fri, 17 May 2024 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 17 May 2024 09:25 PM IST
सार

सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 20 मई को सिरसा आएंगे। वहीं फतेहाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सचिन पायलट शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Yogi Adityanath and Sachin Pilot will campaign on Sirsa Lok Sabha seat
सचिन पायलट। योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा लोकसभा क्षेत्र में अब स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में सियासी पारा चढ़ाएंगे। 19 मई से चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों की एंट्री हो जाएगी। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 20 मई को सिरसा की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ, इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट 19 मई को फतेहाबाद जिले के भूना में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि तंवर करीब दो महीने से और कुमारी सैलजा पिछले 20 दिनों से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। अभी तक कोई बड़ा राजनीतिक चेहरा दोनों ही प्रत्याशियों के लिए मैदान में नहीं आया था। राजनीतिक दलों की ओर से अब क्षेत्र में स्टार प्रचारकों को प्रचार के लिए उतारना शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


अब जोर पकड़ेगा प्रचार अभियान...
कई दिनों से प्रचार अभियान चलने के बावजूद इस बार अभी तक राजनीतिक माहौल गरमाया नहीं है। भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की मांग के साथ मैदान में डटी हुई है, वहीं कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर के सहारे ही अपनी नैया पार लगाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में चुनाव प्रचार के आखिरी सप्ताह में सभी पार्टियां जोर लगाएंगी। स्टार प्रचारकों के सहारे चुनाव प्रचार को उफान देने की कोशिश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक वोट मांगने नहीं पहुंचे हैं दुष्यंत चौटाला...
प्रचार अभियान की खास बात यह है कि अभी तक जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला वोट मांगने फतेहाबाद जिले में नहीं आए हैं। हालांकि, उनके पिता अजय चौटाला और भाई दिग्विजय चौटाला जरूर जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। मगर, दुष्यंत चौटाला का अभी तक मैदान में नहीं आना चर्चा का विषय बना हुआ है।


सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 20 मई को सिरसा आएंगे। योगी आदित्य नाथ सिरसा की अनाजमंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। फतेहाबाद से भी जनसभा में सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे। -दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed