फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Yogesh and Kamlesh are fighting for justice for the needy

Fatehabad News: जरूरतमंदों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे योगेश और कमलेश

Tue, 21 Jan 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Yogesh and Kamlesh are fighting for justice for the needy
अधिवक्ता योगेश।
फतेहाबाद। रुपये की कमी के कारण कई लोग न्याय के लिए न्यायालय में जाने से कतराते हैं लेकिन फतेहाबाद कोर्ट में कई वकील जरूरतमंदों के लिए निशुल्क पैरवी करते हैं।
विज्ञापन


एडवोकेट योगेश मेहता और बार एसोसिएशन की सचिव कमलेश वशिष्ठ एडवोकेट ने ऐसे कई जरूरतमंद लोगों को निशुल्क न्याय दिलवाया है जो जरूरतमंद थे लेकिन रुपयों की कमी के कारण उन्हें भटकना पड़ रहा था। वह आम लोगों को कानून के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं ताकि अधिकतम लोगों को अपने हक की जानकारी मिल सके। संवाद
विज्ञापन


- दहेज प्रताड़ना के आरोप से दिलाई राहत

एडवोकेट योगेश मेहता ने बताया कि दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले माजरा निवासी विजय कुमार का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसलिए उनकी पत्नी ने दहेज, मारपीट कर मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था। विजय कुमार अपना केस लड़वाने के लिए योगेश मेहता के पास पहुंचे और उन्होंने केस लड़ने के लिए रुपये न होने की बात कही। योगेश ने जब मामले को अच्छी तरह समझा और उन्हें लगा कि इन पर लगे आरोप गलत हैं तो उन्होंने विजय कुमार का केस निशुल्क लड़ा और रतिया की कोर्ट से उन्हें बरी भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने टोहाना क्षेत्र की एक युवती का केस भी निशुल्क लड़ा। इसमें एक गरीब परिवार की युवती घर में काम करती थी। उस घर का मालिक उसे प्रताड़ित करता था। योगेश ने लंबी कानूनी लड़ाई जीतकर आरोपी को फतेहाबाद कोर्ट से सजा भी दिलवाई। योगेश ने बताया कि चेक बाउंस का एक केस था जिसमें रतिया क्षेत्र के गांव निवासी गुरप्रीत पर चेक बाउंस का आरोप लगाकर इस्तगासा डाला गया था। इस बारे में गुरप्रीत सिंह का परिवार उनसे मिला। उन्होंने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके पास देने के लिए रुपये नहीं हैं। यह केस भी निशुल्क लड़कर योगेश ने गुरप्रीत सिंह को कोर्ट से बरी करवाया।

-

कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को कर रहे जागरूक :

योगेश मेहता ने बताया कि वह स्कूल, कॉलेज इत्यादि जगहों पर जाकर मुफ्त कानूनी जागरूकता शिविर भी लगाते हैं। वहां लोगों को कानून की जानकारी देते हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों को अपने अधिकारों के बारे में नहीं पता होता। इसलिए वह मुफ्त कानूनी जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को उनके अधिकारों के बारे में भी बताते हैं।


-

उजड़े घर को फिर बसाने का काम कर रहीं एडवोकेट कमलेश

बार एसोसिएशन की सचिव कमलेश वशिष्ठ भी कई जरूरतमंद लोगों को मुफ्त न्याय दिला रहीं हैं। कमलेश ने बताया कि हंस कॉलोनी निवासी एक युवती की शादी यूपी निवासी अजय के साथ हुई थी। उनका ढाई साल का एक बच्चा भी था। पारिवारिक विवाद के कारण वह चार साल से अलग रह रही थी। कमलेश ने बताया कि युवती की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण उन्होंने उनका केस मुफ्त लड़ा और 14 दिसंबर 2024 को हुई लोक अदालत में उनका राजीनामा करवा कर घर बसाया। उन्होंने कबीर बस्ती निवासी एक युवती का केस भी मुफ्त लड़ा और 14 दिसंबर 2024 को लोक अदालत में उनका राजीनामा करवा दोबारा घर बसाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed