{"_id":"6856ebb5d527fbe9d8019305","slug":"yoga-was-performed-with-the-theme-of-one-earth-one-health-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-135815-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम के साथ किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य की थीम के साथ किया योग
Sat, 21 Jun 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 21 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में विभिन्न योगासन क्रियाओं का अभ्यास करती उपायुक्त
फतेहाबाद। जिलास्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शनिवार को एमएम कॉलेज के परिसर में मनाया गया। इसमें उपायुक्त मनदीप कौर ने मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन भी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व विधायक दुड़ाराम, जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, विजय गोयल भी हुंचे। हालांकि कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि थे, जो कि नहीं पहुंचे। इसके अलावा वीरवार को प्रशासन की तरफ से बताया गया था कि मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री आरती राव होंगी लेकिन इसमें भी फेरबदल कर दिया गया।
जिलास्तरीय कार्यक्रम में इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी-एक स्वास्थ्य के साथ-साथ योगयुक्त हरियाणा-नशा मुक्त हरियाणा का संदेश दिया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विशाखापट्टनम तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र में आयोजित समारोह का सीधा लाइव कार्यक्रम भी प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के बाद उपायुक्त मनदीप कौर ने एमएम कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को स्मृति चिह्न के तौर पर पौधे देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को योग युक्त एवं नशा मुक्त हरियाणा की शपथ भी दिलवाई गई। इस मौके पर नगर आयुक्त संजय बिश्नोई, जीएम रोडवेज अजय दलाल, डीएसपी जयपाल, डीईओ संगीता बिश्नोई, सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा, उप निदेशक अमित पंवार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये योग क्रियाएं करवाईं
कार्यक्रम में आयुष विभाग की योग विशेषज्ञ अंबिका पांटा, आयुष योग सहायक ज्योति, सोनू व जन्नत तथा पतंजलि की ओर से चंद्रप्रकाश ने स्वस्तिवाचन से प्रारंभ करके शिथिलीकरण अभ्यास, खड़े होकर, पेट के बल तथा पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले अभ्यास करवाए। इसके अलावा ताड़ासन, पवन मुक्त आसन, वक्र आसन, तिकोणासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, अर्धचक्रासन, शीतली, भ्रामरी, पद्म आसन, वज्रासन, उष्टासन, उतानमंदुआसन, भुजंगासन भी करवाए।
-
आसन करते समय लड़खड़ा गए पूर्व विधायक
कार्यक्रम में आगे की पंक्ति में उपायुक्त, एसपी, पूर्व विधायक व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व विधायक दुड़ाराम को आसन करने में परेशानी हुई। एक-दो आसन को छोड़कर अन्य नहीं कर पाए। आसन करते समय पूर्व विधायक कई बार लड़खड़ा गए।