फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Yash, a player from Chandrawal village, is sweating it out in kabaddi

Fatehabad News: गांव चंद्रावल का खिलाड़ी यश कबड्डी में बहा रहा पसीना

Sun, 26 Jul 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Yash, a player from Chandrawal village, is sweating it out in kabaddi
कबड्डी ​खिलाड़ी यश। - फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। जिले के गांव चंद्रावल निवासी यश (11) कबड्डी के मैदान पर अपनी प्रतिभा तराश रहा है। राजकीय उच्च विद्यालय चंद्रावल में कक्षा पांचवीं का छात्र यश एकता कबड्डी क्लब से जुड़कर नियमित रूप से अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन

यश के पिता बलविंदर तथा माता सुमन अपने बेटे को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित करते हैं। क्लब के कोच सतपाल बलौदा के मार्गदर्शन में यश प्रशिक्षण ले रहा है। क्लब इंचार्ज प्रहलाद जाखड़ ने बताया कि यश मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। यदि वह इसी लगन के साथ अभ्यास करता रहा तो भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना सकता है।
विज्ञापन

---
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दम
खिलाड़ी यश ने अंडर-11 स्कूल खेलों में ब्लॉक स्तर पर प्रथम तथा जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। यश का लक्ष्य आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed