{"_id":"6973b6b3f0537e78ed0219a0","slug":"x-ray-report-with-the-help-of-mobile-phone-photo-in-civil-hospital-room-not-connected-to-e-treatment-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147512-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में मोबाइल फोन फोटो के सहारे एक्सरे रिपोर्ट, ई उपचार से नहीं जुड़ा कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में मोबाइल फोन फोटो के सहारे एक्सरे रिपोर्ट, ई उपचार से नहीं जुड़ा कक्ष
Fri, 23 Jan 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एक्सरे रिपोर्ट अपलोड करते हुए रेडियोग्राफर संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में ई-उपचार सुविधा पिछले साल जुलाई माह से बंद पड़ी है। इस कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि अस्पताल में एक्सरे करवाने वाले मरीजों को ई उपचार सर्वर पर डिजिटल रिपोर्ट के बजाय मोबाइल फोन में खींची गई फोटो के सहारे ही विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाना पड़ रहा है।
हड्डी रोग से लेकर टीबी जैसे गंभीर रोगों के मरीज भी मजबूरी में मोबाइल फोन पर एक्सरे की फोटो दिखाकर उपचार करवा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 70 से 80 मरीजों के एक्सरे किए जाते हैं, लेकिन एक्सरे कक्ष का सर्वर ई-उपचार प्रणाली से जुड़ा नहीं होने के कारण रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड नहीं हो पा रही है।
इससे न केवल मरीजों को दिक्कत हो रही है, बल्कि डॉक्टरों को भी सही ढंग से रिपोर्ट देखने और रिकॉर्ड सुरक्षित रखने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ई-उपचार प्रणाली से जुड़ने के लिए जरूरी तकनीकी कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इलेक्ट्रिशियन से संबंधित कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, इस कारण सर्वर शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
जब तक यह कार्य पूरा नहीं होगा, तब तक एक्सरे रिपोर्ट को ई-उपचार पोर्टल से जोड़ना संभव नहीं है। उपचार के लिए आए मरीज रमेश कुमार, दर्शना देवी का कहना है कि मोबाइल फोन में फोटो के जरिये एक्सरे दिखाने से रिपोर्ट की स्पष्टता कम हो जाती है।
-- -- -- -- -- -
नागरिक अस्पताल में नई डिजिटल एक्सरे मशीन लग चुकी है। ई उपचार सर्वर शुरू है लेकिन एक्सरे कक्ष नहीं जुड़ा है। इसके अलावा कई विशेषज्ञों के कक्ष अभी तैयार नहीं हुए हैं। जब तक लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिशियन विंग का काम पूरा नहीं होगा तब तक यह संभव नहीं है।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन