{"_id":"68238b85939f146e51009f18","slug":"x-ray-facility-remained-stalled-for-two-hours-in-the-civil-hospital-patients-were-troubled-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-133770-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में एक्स-रे सुविधा दो घंटे तक रही ठप, मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में एक्स-रे सुविधा दो घंटे तक रही ठप, मरीज हुए परेशान
Tue, 13 May 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 13 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
एक्सरे करवाने के लिए इंतजार करते मरीज।
फतेहाबाद। बिजली गुल होने के कारण नागरिक अस्पताल में सुबह 10 से 12 बजे तक लगभग दो घंटे तक एक्सरे की सुविधा बाधित रही। जिससे अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल में बिजली गुल होने के कारण एक्सरे मशीन बंद हो गई थी और जनरेटर की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद भी मशीन शुरू नहीं हो पाई। दूर-दराज से आए मरीजों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता। बताया जा रहा है कि बिजली जाने के बाद एक्सरे मशीन बिल्कुल भी काम नहीं करती। इस बारे में जब अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक्स रे मशीन का लोड काफी ज्यादा है, जिस कारण जनरेटर उसे उठा नहीं पाता।
मैं सुबह से दर्द से परेशान हूं। डॉक्टर ने एक्सरे करवाने के लिए कहा था। यहां आने के बाद पता चला कि लाइट नहीं है और मशीन बंद है। करीब दो घंटे बाद लाइट आने के बाद मशीन शुरू हो पाई।
विज्ञापन
- सूर्यदेव पासवान, मरीज।
-- --
अस्पताल में दवाई लेने के लिए गया था, तब डॉक्टर ने एक्सरे करवाने के लिए बोला। जब एक्सरे करवाने के लिए गया तो एक्सरे मशीन लाइट नहीं होने के कारण बंद पड़ी थी, जिस कारण काफी इंतजार करना पड़ा।
- छबीलदास, मरीज।