फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wushu player Anu shines by winning five national titles in seven years

Fatehabad News: सात वर्षों में पांच राष्ट्रीय खिताब जीतकर चमकी वुशु खिलाड़ी अनु

Sun, 31 May 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 31 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Wushu player Anu shines by winning five national titles in seven years
खिलाड़ी अनु।
फतेहाबाद। मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर जिले की युवा खिलाड़ी अनु ने वुशु में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आठ साल की उम्र में खेल की शुरुआत करने वाली अनु सात वर्षों में पांच बार नेशनल चैंपियनशिप में जीत हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन


16 वर्षीय अनु ने हाल ही में 11वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और अब 12वीं प्रवेश लिया है। अनु के अनुसार शुरुआत में उसने आत्मरक्षा और फिटनेस के लिए वुशु खेलना शुरू किया था। धीरे-धीरे खेल के प्रति उसका लगाव बढ़ता गया और उसने प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया। खेल में कदम रखने के करीब दो वर्ष बाद अनु को जिला स्तर पर स्वर्ण पदक मिला। अनु की मां सुनीता हरियाणा पुलिस में एएसआई पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बेटी को बचपन से खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

----

वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता था कांस्य पदक



अनु ने वर्ष 2026 के मार्च में चीन के जियान शहर में आयोजित 10वीं वर्ल्ड वुशु चैंपियनशिप में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के लिए पहले हैदराबाद में ट्रायल हुए थे। इसमें उसने स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद उन्हें एक माह तक वर्ल्ड वुशु चैंपियनशिप के लिए प्रशिक्षण दिया गया था। इस वर्ल्ड वुशु चैंपियनशिप में अनु ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। अनु बोधिधर्मा वुशु अकादमी में अभ्यास करती है। कोच दिनेश कुमार और प्रदीप सिंह का कहना है कि अनु शुरू से ही अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed