फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   World Cancer Day Special: Increasing cancer patients in Fatehabad, changing lifestyle, alcohol and smoking found responsible, number of patients rose from 96 to 500 in 11 years

विश्व कैंसर दिवस विशेष : फतेहाबाद में लगातार बढ़ रहे कैंसर के मरीज, बदलती जीवनशैली, शराब व धूम्रपान बनी जिम्मेदार, 11 साल में 96 से 500 तक पहुंची मरीजों की संख्या

Tue, 03 Feb 2026 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Feb 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
World Cancer Day Special: Increasing cancer patients in Fatehabad, changing lifestyle, alcohol and smoking found responsible, number of patients rose from 96 to 500 in 11 years
फतेहाबाद। जिले में कैंसर मरीजों की संख्या हर साल बढ़ रही है। लगभग 12 साल पहले जिले में 36 मरीज रजिस्टर्ड थे, जो अब 471 तक पहुंच चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह आंकड़ा वास्तविक स्थिति से कई गुना कम है, क्योंकि जिला स्वास्थ्य विभाग में केवल रजिस्ट्रेशन के लिए आए मामलों को ही दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन

कैंसर बढ़ने के मुख्य कारणों में बदलता जीवनशैली, फसलों में पेस्टीसाइड का अत्यधिक प्रयोग, पर्यावरणीय बदलाव, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन शामिल हैं। फाइबर की कमी भी कैंसर के खतरे को बढ़ाती है। जिला महामारी रोकथाम अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल बताते हैं कि एल्कोहल के ज्यादा प्रयोग से लीवर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान और गुटखा सेवन फेफड़े और मुंह के कैंसर का कारण बनता है। समय पर जांच और सावधानी से कई कैंसर रोके जा सकते हैं।
विज्ञापन

कैंसर मरीजों का रजिस्ट्रेशन का ब्योरा
वर्ष
मरीज
2013-14
36
2014-15
96
2015-16
148
2016-17
204
2017-18
209
2018-19
234
2019-20
262
2021-22
308
2022-23
371
2023-24
461
2024-25
471
नोट : ये आंकड़े जिला स्वास्थ्य विभाग में बस पास के लिए आए आवेदनों पर आधारित हैं।
-----
कैंसर के प्रमुख लक्षण
लगातार थकान महसूस होना
अचानक वजन घटना
कमजोरी आना
शरीर में गांठ या फोड़ा
खांसी या सीने में दर्द
कूल्हे या पेट में दर्द
महिलाओं को पीरियड्स में तकलीफ
कैंसर डे केयर आज से शुरू
सेक्टर तीन स्थित पॉलीक्लिनिक में बुधवार से अस्थायी रूप से 6 बेड का कैंसर डे केयर शुरू होगा। मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे। नागरिक अस्पताल में सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद इसे वहां भी शुरू किया जाएगा। इस डे केयर सेंटर में रोहतक पीजीआई में इलाज ले रहे मरीजों को भी कीमोथेरेपी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग किशोरियों (14-15 साल) को सरवाइकल कैंसर से बचाव की वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर सकता है। डॉक्टरों और कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

बदलती जीवनशैली, पर्यावरण और फसलों में पेस्टीसाइड का अधिक उपयोग कैंसर के प्रमुख कारण हैं। “समय पर जांच और जागरूकता से इसे रोका जा सकता है। - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed