फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers raised their voice for their rights in the grain market

Fatehabad News: अनाजमंडी में मजदूरों ने अपने हक की आवाज बुलंद की

Sat, 22 Nov 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Workers raised their voice for their rights in the grain market
रतिया में सम्मेलन में मौजूद मजदूर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी देते हुए:संवाद
रतिया। अनाजमंडी में हरियाणा मजदूर यूनियन का सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें मजदूरों ने अपने हक़ की आवाज़ बुलंद की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हैप्पी ग्रोहा और राजा ने की। प्रदेश की विभिन्न मंडियों से मजदूर और पदाधिकारी शामिल हुए और संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता इंकलाबी नौजवान सभा हरियाणा के अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी ने कहा कि मजदूरों को लगातार दबाया और शोषित किया जाता रहा है। जब भी वे अपनी मांगों को उठाते हैं, उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार के बड़े दावे केवल कागजों में हैं, जबकि वास्तविकता में मजदूर खुद को सबसे अधिक प्रताड़ित महसूस कर रहा है। 8 घंटे के काम को 12 घंटे तक बढ़ाना मजदूरों पर सीधा हमला है।
विज्ञापन

सम्मेलन में मजदूरों ने अपनी मांगें दोहराईं, जिनमें परमल धान की आवक केवल मंडी के भीतर, मजदूरी 18.85 रुपये प्रति कट्टा (37 किग्रा), भुगतान सीधे बैंक खाते में, हर पल्लेदार का मजदूर कार्ड और एसडीएम कार्यालय में रजिस्ट्रेशन, तथा काम के दौरान मृत्यु होने पर 1 करोड़ रुपये मुआवजा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशस्तरीय आंदोलन शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम में अन्नदाता यूनियन की महिला प्रधान मुकेश कन्हड़ी, महावीर मंडी मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रधान, रामनिवास कलायत मंडी, सजन इंदौशोही, बीटू टोहाना, रवि रतिया, छिन्दा, सुखा, विनोद, बाबू सिंह और मोनू सहित कई संगठनों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed