{"_id":"68e7f7e25cc81fc2490c0620","slug":"workers-go-on-strike-farmers-and-commission-agents-worried-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-141812-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मजदूरों ने की हड़ताल, किसान-आढ़ती परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मजदूरों ने की हड़ताल, किसान-आढ़ती परेशान
Thu, 09 Oct 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
मार्केट कमेटी प्रांगण में रोष प्रदर्शन करते मजदूर। संवाद
भट्टू कलां। भट्टूकलां की अनाज मंडी में वीरवार को मजदूर यूनियन ने मंडी परिसर का कामकाज छोड़कर मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे झराई, भराई और ढुलाई का काम ठप हो गया और फसल लेकर पहुंचे किसानों और आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल का नेतृत्व मजदूर यूनियन के उपप्रधान अनिल राठौड़ ने किया।
मजदूरों ने मार्केट कमेटी सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि पिछले तीन-चार वर्षों से उन्हें प्रति बैग सिर्फ 6.50 (साढ़े छह रुपये) मजदूरी दी जा रही है, जो आढ़तियों द्वारा दी जाती है। आज के समय में बढ़ती महंगाई को देखते हुए यह मजदूरी अत्यंत कम है और इससे उनका गुजारा करना बेहद मुश्किल हो रहा है। उन्हें प्रति बैग मजदूरी दर को 10 किया जाए। यूनियन उप प्रधान अनिल राठौड़ ने कहा जब तक मांगें नहीं मानी जातीं तब तक काम पर नहीं लौटेंगे। धरने को समर्थन देते हुए किसान सभा के नेता विष्णु दत्त शर्मा ने मजदूरों की मांग को जायज ठहराया। मार्केट कमेटी सचिव निशांत ने कहा कि व्यापारियों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही कोई हल निकाल कर काम शुरू करवा दिया जाएगा।