फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers created a ruckus when they did not get their payment

Fatehabad News: भुगतान नहीं मिलने पर मजदूूरों ने किया हंगामा

Sat, 04 Jan 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 04 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Workers created a ruckus when they did not get their payment
निजी कंपनी के गोदाम के बाहर रोष जताते कर्मचारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भट्टू कलां। भट्टू खंड के गांव किरढान से ढिंगसरा रोड पर स्थित निजी कंपनी के गोदाम में मजदूरों ने भुगतान नहीं मिलने पर हंगामा किया। मजदूरों ने गेट को बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम 4 बजे के बाद तक चले प्रदर्शन के बाद मौके पर हरियाणा वेयर हाउस भट्टू कलां के मैनेजर राकेश डूडी व गांव किरढान के सरपंच राजेश भिंचर पहुंचे। उन्होंने गोदाम एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद मजदूरों के बकाया भुगतान का आश्वासन मिलने पर मजदूरों ने गेट खोला और प्रदर्शन समाप्त किया।
गेट पर तालाबंदी होने से यहां हरियाणा वेयर हाउस भट्टू मंडी के सरसों के भरे बैग लेने आए 18 ट्रक अंदर ही कैद होकर रह गए। यहां पर सरसों के बैग के उठान का कार्य अंतिम चरण में था। करीब 15,600 बैग ट्रकों में लोड होकर बरवाला जाने थे। इसकी भनक मजदूरों को मिलने पर उन्होंने यह कहते हुए गेट बंद कर दिया कि उनका गोदाम एजेंसी की तरफ अपना मेहनताना बकाया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे मजदूरों में शामिल गांव किरढान से साधूराम, प्रेम कुमार, सुभाष, जलेरी उर्फ पूजा सहित कई मजदूरों ने बताया कि उन्हें 8 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से यहां काम करने के लिए लगाया हुआ था। जून माह से अब तक की उनकी तनख्वाह कंपनी द्वारा नहीं दी गई। अब यह गोदाम खाली हो गया तो उनकी बकाया राशि लटका दी जाएगी। जब तक उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं होगा, वे गेट नहीं खोलने देंगे। इस पर आखिरकार सहमति बनने के बाद मजदूर शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय वेयर हाउस मैनेजर राकेश डूडी ने कहा कि ये गोदाम ओरिगो कंपनी के पास है, जिसमें उनकी सरसों स्टोर की हुई थी। मजदूरों व कंपनी के बीच मामले को सुलझा दिया गया है। उनके बकाया का भुगतान जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed