फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Workers conference in Fatehabad, Congress leader Randeep Surjewala said, BJP is trampling democracy in country

फतेहाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला बोले, देश में प्रजातंत्र को रौंद रही भाजपा

Sat, 23 Mar 2024 03:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Mar 2024 03:02 PM IST
सार

फतेहाबाद में कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी के खिलाफ जो मुख्यमंत्री है, उनको जेल में भेजने में लगे हुए हैं। सुरजेवाला यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे।

विज्ञापन
Workers conference in Fatehabad, Congress leader Randeep Surjewala said, BJP is trampling democracy in country
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हिंदुस्तान के संविधान और प्रजातंत्र को रौंदा जा रहा है। मोदी के खिलाफ जो मुख्यमंत्री है, उनको जेल में भेजने में लगे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन का ताजा उदाहरण है। वे फतेहाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


क्षेत्रीय दलों को तोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। शिवसेना, एनसीपी, एआईडीएमके को तोड़ा गया। टीएमसी और राजद के एमएलए तोड़े गए। अब सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी चुनाव लड़ने की मशीनरी बन गई है। इसी तरह चुनाव आयोग की स्वायत्तता को ही खत्म कर दिया गया है। इस बार का संसदीय चुनाव तय करेगा कि इस देश में प्रजातंत्र मर जाएगा या बचा रहेगा।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति में नैतिकता की हत्या कर दी है। चुने हुए प्रतिनिधि भाजपा की मंडी में अपना जमीर हर रोज बेच रहे हैं। अब लोगों को यह निर्णय करना है कि उन्हें ऐसी भाजपा को वोट देना या नहीं, यह मैं लोगों के विवेक पर छोड़ता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में 356 लोगों की सालाना कमाई 480 करोड़ रुपये से ज्यादा
सुरजेवाला ने कहा कि अंग्रेज के समय भी इतने अमीर लोगों का राज नहीं था, जितना आज के समय में है। आज के हिंदुस्तान में केवल अरबपतियों के पास सारा पैसा है। 356 सबसे बड़े लोग हैं, वह 480 करोड़ रुपये सालाना कमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed