{"_id":"670c109341bafa4c150426a8","slug":"workers-beaten-with-sticks-in-grain-market-three-injured-and-one-missing-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-123643-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अनाजमंडी में श्रमिकों को डंडों से पीटा, तीन घायल और एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अनाजमंडी में श्रमिकों को डंडों से पीटा, तीन घायल और एक लापता
Sun, 13 Oct 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
भूना। अनाज मंडी में प्रवासी मजदूरों को बंधक बनाकर डंडों से मारपीट किए जाने से तीन मजदूर घायल हो गए और एक अभी तक भी लापता है। मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने चार आढ़तियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घायलों को सीएचसी केंद्र भूना से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
वहीं, मजदूर यूनियन ने तत्वावधान में धान की झराई व तुलाई और बोरी की सिलाई करने वाले सभी के मजदूरों ने रविवार को मौन रखकर हड़ताल शुरू कर दी है। प्रवासी श्रमिकों ने अनाज मंडी के शेड के नीचे बैठकर पूरे दिन चारों आढ़तियों की तानाशाही के खिलाफ मौन रोष प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रधान मंगल सिंह व राजू बिहार ने पुलिस में शिकायत देकर लापता मजदूर को ढूंढने और हमलावर चारों आढ़तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूरों से बातचीत के बाद लापता मजदूर की तलाश के लिए कार्रवाई तेज कर दी। पुलिस को दी शिकायत में प्रधान मंगल सिंह व मजदूर राजू बिहार ने बताया कि अनाजमंडी में एक आढ़ती की दुकान पर रहने वाले श्रमिकों के साथ दो दिन पहले उनके एक सदस्य की मामूली कहासुनी हो गई थी, लेकिन दोनों के बीच हुए विवाद का निपटारा हो गया था।
विज्ञापन
शनिवार की रात्रि को 11 बजे के करीब एक ब्लैक रंग की गाड़ी में चार लोग आए और उन्होंने अपने आप को सीआईए स्टाफ बताकर 19 वर्षीय मोहम्मद रिजवान, 21 वर्षीय मोहम्मद सहालम, 24 वर्षीय मोहम्मद कमल व 22 वर्षीय मोहम्मद छोटू को जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रवासी मजदूरों को शास्त्री मंडी में ले जाकर बेरहमी से डंडों से पीटा गया। लेकिन तीन मजदूर मारपीट के बाद हमलावरों से किसी तरह छुटकर मंडी में आ गए और अपने साथी बिहारी मजदूरों को घटनाक्रम की जानकारी दी।
जब अपने साथी मोहम्मद रिजवान को शास्त्री मंडी से हमलावरों के चुंगल से छुड़वाने के लिए बड़ी संख्या में मजदूर मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था और रिजवान भी लापता था। मजदूर यूनियन के प्रधान ने रविवार की सुबह घायल तीनों मजदूरों को सीएचसी केंद्र में दाखिल करवाया। जिनका प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि मोहम्मद रिजवान का रविवार की देर शाम तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया था। मजदूर यूनियन ने सुबह से ही हमलावर आढ़तियों के खिलाफ मौन व्रत करके हड़ताल करके बैठ गए।
अनाज मंडी के चार आढ़तियों पर लगाया हमले का आरोप
मजदूर यूनियन के प्रधान मंगल सिंह व राजू बिहार ने शनिवार की रात को उनके मजदूर साथियों को सीआईए स्टाफ के नाम पर गाड़ी में उठा कर ले जाने व बंधक बनाकर मारपीट करने और एक मजदूर का अपहरण किए जाने का आरोप चार आढ़तियों पर लगाया हैं। इसके बाद उपरोक्त चारों आढ़तियों ने अपने-अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिए और भूमिगत हो गए। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायलों के बयान लेकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करेंगी।