फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Work was being done on a fire furnace by a 13-year-old child, case was registered against brother-in-law and bakery operator

13 साल के बच्चे से आग की भट्ठी पर करवाया जा रहा था काम, जीजा व बेकरी संचालक पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Work was being done on a fire furnace by a 13-year-old child, case was registered against brother-in-law and bakery operator
फतेहाबाद। शहर के हांसपुर रोड पर बेकरी में 13 साल के बच्चे से आग की भट्ठी पर काम करवाया जा रहा था। मानव तस्करी निरोधक दस्ता ने बच्चे को मौके से बरामद किया है। बच्चे से बेकरी पर कठोर काम करवाया जा रहा था। बच्चे को बाल कल्याण समिति के समिति के समक्ष पेश किया गया और काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन

इसमें सामने आया कि बच्चा करीब आठ माह पहले यूपी से अपने मौसेरी बहन और जीजा के साथ आया था और उसके बाद से बेकरी में काम कर रहा है। मामले में बाल कल्याण समिति ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में बेकरी संचालक और बच्चे के जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

चार हजार में कर रहा था नौकरी
मानव तस्करी निरोधक दस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि बेकरी में बच्चे से कठोर काम करवाया जा रहा है। इसको लेकर टीम मौके पर पहुंची। यहां पर 13 साल के बच्चे से बेकरी में भट्ठी पर काम करवाया जा रहा था। टीम ने बच्चे को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। यहां पर काउंसिलिंग की गई। बच्चे ने बताया कि वह यहां पर चार हजार रुपये में काम कर रहा था। जो पैसे मिल रहे थे उसे वह अपने घर भेज रहा है। काउंसिलिंग में बच्चे ने बताया कि वह अपनी मौसेरी बहन के पास ही रहेगा। फिलहाल टीम ने बच्चे के मां-बाप को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद बच्चे को उनके हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed