{"_id":"68bf13cb4d0c903f4e01a3fb","slug":"work-to-install-transformers-has-started-supply-will-improve-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-139979-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू, आपूर्ति में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू, आपूर्ति में होगा सुधार
Mon, 08 Sep 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के शहरी उपमंडल में बिजली का नया ट्रांसफार्मर फीट करते कर्मचारी। संवाद
फतेहाबाद। बिजली निगम में शहरी उपमंडल में 6.8 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर नया रखने का काम जारी है। इससे बिजली निगम ने इस ट्रांसफार्मर का लोड दूसरे पर शिफ्ट किया गया है। इससे शहर में बार-बार बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
बिजली निगम की ओर से शहर के सभी फीडरों को बारी-बार आपूर्ति दी जा रही है। शहर के उपमंडल में मुख्य तीन ट्रांसफार्मर लगे हुए थे। इनमें से दो ट्रांसफार्मर 10 एमवीए व एक 6.8 का लगा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाकर 12.5 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखने का काम जारी है। नया ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाने के बाद ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों से राहत मिलेगी।
बिजली निगम के कर्मचारियों ने बताया कि गर्मियों के दिनों कम क्षमता के ट्रांसफार्मरों पर पानी डालकर ठंडा किया जाता है। इससे कर्मचारियों को हादसा होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
-- -
एक सप्ताह का लगेगा समय :
नया ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने में बिजली निगम को एक सप्ताह तक का समय लग सकता है। निगम के कर्मचारियों के अनुमान पहले से लगे ट्रांसफार्मर को हटा इसके स्थान जो नया ट्रांसफार्मर रखा जाना है। उसको 72 घंटे तक बिना लोड के चलाया जाएगा।
इसके बाद एक-एक करके फीडर का लोड इन ट्रांसफार्मर पर डाला जाएगा। वहीं अभी पुराने ट्रांसफार्मर को हटाने का काम जारी है। इसमें करीब 70 लाख रुपये का खर्च होगा।
-- --
अघोषित कटों से मिलेगी राहत
बिजली निगम में लग रहे नए ट्रांसफार्मर के शुरू होने के बाद ओवरहीट होकर जल रहे ट्रांसफार्मर से राहत मिलने व कम वोल्टेज की लाइट से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं इससे बिजली निगम के कर्मचारियों को कम देखरेख की आवश्यकता होगी।
--
:: शहर में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली निगम की ओर से उपमंडल की क्षमता बढ़ाई गई है। इससे करीब 6 एमवीए की क्षमता बढ़ जाएगी। क्षमता बढ़ने के वोल्टेज व आपूर्ति में सहायता मिलेगी।
-रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल बिजली निगम, फतेहाबाद।