फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Work to increase the length of tricolor lights installed on Hisar Road begins

Fatehabad News: हिसार रोड पर लगीं तिरंगा लाइटों की लंबाई बढ़ाने का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Work to increase the length of tricolor lights installed on Hisar Road begins
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर बढ़ाई गई तिरंगा लाइटों की लंबाई
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर लगाई जा रही तिरंगा लाइटों की लंबाई कम होने का मामला उजागर होने के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। नगर परिषद अधिकारियों ने एजेंसी को स्ट्रीट लाइट खंभों के अंतिम छोर तक तिरंगा लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी ने लंबाई बढ़ाने का काम भी शुरू कर दिया है। नगर परिषद ने निजी एजेंसी को करीब 17 लाख रुपये में तिरंगा लाइट लगाने का काम दिया है। एजेंसी ने लालबत्ती चौक से लेकर बीघड़ रोड तक लाइट लगाने का काम शुरू किया तो इसकी लंबाई अंतिम छोर तक करने की जगह कम रखी। इसको लेकर अमर उजाला ने मुद्दा उठाया था। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा ने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद नगर परिषद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए एजेंसी को निर्देश जारी किए। इसके बाद अब लंबाई बढ़ाने काम चल रहा है।
विज्ञापन


भट्टू रोड और रतिया रोड पर लगनी हैं लाइटें
नगर निकाय मंत्री कमल गुप्ता के निर्देश पर नगर परिषद ने तिरंगा लाइटें लगाने का प्रस्ताव तैयार किया था। शहर के हिसार-सिरसा रोड, भट्टू रोड और रतिया रोड पर भी तिरंगा लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

कोट
तिरंगा लाइटों को लेकर गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। एजेंसी ने तिरंगा लाइटों की लंबाई बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। गड़बड़ी मिलने पर भुगतान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed