{"_id":"66b156bb10e4f77c420f73d6","slug":"work-started-in-e-disha-center-after-21-days-slow-server-made-people-sweat-kept-waiting-till-evening-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-120491-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ई-दिशा केंद्र में 21 दिन बाद शुरू हुए काम, धीमे सर्वर ने छुड़ाए लोगों के पसीने, शाम तक करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ई-दिशा केंद्र में 21 दिन बाद शुरू हुए काम, धीमे सर्वर ने छुड़ाए लोगों के पसीने, शाम तक करते रहे इंतजार
Tue, 06 Aug 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। ई-दिशा केंद्रों में सोमवार को 21 दिनों बाद काम एक बार फिर से शुरू हो गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। कंप्यूटर प्रोफेशनल की हड़ताल के चलते 256 योजनाओं की सुविधा बंद थी। सोमवार को जिला मुख्यालय के ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री, वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, फर्द, इंतकाल आदि कामों को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही। लेकिन सर्वर धीमा होने से लोगों को परेशानी हुई और काम करवाने के लिए शाम तक लाइनों में लगे रहे।
सोमवार को जिले में 160 से अधिक रजिस्ट्री हुईं। 310 नागरिकों ने वाहन पंजीकरण व ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। जिले में फर्द व इंतकाल सेवा का 1045 नागरिकों ने लाभ लिया।
एक कर्मचारी होने से भी बढ़ी परेशानी
जिला मुख्यालय के ई-दिशा केंद्र में फर्द व इंतकाल के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। नागरिकों को फर्द, इंतकाल के लिए गर्मी के बीच घंटों तक इंतजार करना पड़ा। फर्द व इंतकाल निकालने के लिए एक ही कर्मचारी ड्यूटी पर थी। हड़ताल खुलने के बाद सर्वर पर काफी लोड होने के कारण बीच-बीच में रुक भी रहा था।
विज्ञापन
जिले में इस सेवा के इतने हुए काम
फर्द - 1045
इंतकाल - 185
रजिस्ट्री - 165
वाहन पंजीकरण - 223
ड्राइविंग लाइसेंस - 70
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ये बोले परेशान लोग
ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री, फर्द व इंतकाल के काम के लिए आए महेंद्र, सुरजीत, रामकिशन, मोहन, रमेश, रविप्रकाश, धन्नाराम आदि ने बताया कि वे काफी दिनों से ई-दिशा केंद्र के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन हड़ताल के कारण उनके काम नहीं हो पा रहे थे। उन्होंने बैंक में लोन के लिए आवेदन कर रखा था। बैंक वाले फर्द के बिना लोन की फाइल को मान्य नहीं मानते, जिस कारण बैंकों में लोन संबंधी काम रुके हुए थे। वहीं मोहन ने बताया कि उनको पैसों की सख्त जरूरत थी, लेकिन हड़ताल के कारण काफी दिक्कत हुई। आजाद नगर निवासी महेश ने बताया कि दो घंटे तक इंतजार करने के बाद उनके काम हुए है। फर्द की नकल निकलवाने के लिए घंटों इंतजार किया। वहीं सोमवार को ई-दिशा केंद्र में फर्द निकालने के लिए सिर्फ एक ही ऑपरेटर था।
-- -- -- -- -
ई-दिशा केंद्र में काम पहले की तरह शुरू हो गए है। लोड ज्यादा होने के कारण सर्वर धीमा रहा है। एक-दो दिन में व्यवस्था पहले की तरह हो जाएगी।
राजेश कुमार, एसडीएम