{"_id":"614b70548ebc3efa8127d6ce","slug":"work-order-not-given-to-the-agency-for-street-light-repair-file-stuck-again-fatehabad-news-hsr6124542101","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट लाइट मरम्मत का एजेंसी को नहीं दिया वर्क ऑर्डर, फाइल फिर अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का एजेंसी को नहीं दिया वर्क ऑर्डर, फाइल फिर अटकी
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर खुलने के बाद नगर परिषद एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी नहीं कर पाया है। वर्क ऑर्डर जारी न होने के पीछे एसडीएम से अनुमति न मिलना बताया जा रहा है। एसडीएम के खोले गए टेंडर पर अनुमति देने के बाद नप एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी करेगा। हालात ये हो गए हैं कि अधिकारियों की लेट लतीफी के कारण दो माह 22 दिनों बाद शहर की स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हो पाई हैं। शहर में करीब 950 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है।
हालात ये हैं कि नगर परिषद स्ट्रीट लाइट शिकायत केंद्र में लोग पुरानी शिकायतें लेकर आ रहे हैं लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए नगर परिषद हर साल एजेंसी को ठेका देता है। 30 जून को एजेंसी का ठेका खत्म हो गया था। नप ने दोबारा ठेका देने के लिए टेंडर नहीं लगाया। लोगों के विरोध के बाद जिला नगर आयुक्त कार्यालय से तीन माह के लिए अनुमति मिली। नप ने दो बाद टेंडर लगाया तो एजेंसी नहीं आई। तीसरी बार में दो एजेंसियां आई। करीब सात दिन पहले टेंडर खुलने के बाद अभी तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया है।
भट्टू रोड पर ढाई माह से लाइट बंद
शहर के भट्टू रोड पर करीब ढाई माह से स्ट्रीट लाइट बंद हैं। इसके अलावा कई वार्डों में भी लाइट खराब है। शहर में करीब 3500 स्ट्रीट लाइट लगी है। निवर्तमान पार्षद अपने स्तर पर स्ट्रीट लाइटें ठीक करवा रहे हैं। नप अधिकारियों का कहना है कि करीब डेढ़ साल पहले स्थानीय नगर निकाय ने नई स्ट्रीट लाइटें लगाने पर रोक लगा दी थी। बताया जा रहा है कि मुख्यालय स्तर पर आने वाले एजेंसी ही नई स्ट्रीट लाइटें लगाएगी।
विज्ञापन
कोट
स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर खुल चुका है। वर्क ऑर्डर के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति लेनी है। अनुमति लेकर जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा।
- सुमित चोपड़ा, एमई नगर परिषद।