फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Work on installing pipes and chains in the city's markets resumes at night

Fatehabad News: शहर के बाजारों में पाइप-जंजीर लगाने का काम रात में फिर शुरू

Fri, 23 Oct 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Work on installing pipes and chains in the city's markets resumes at night
फतेहाबाद के जवाहर चौक में लगाए जा रहे लोहे के पाइपसंवाद
फतेहाबाद। शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क के बीच लोहे के पाइप और जंजीर लगाने का काम वीरवार रात फिर शुरू हो गया। बुधवार रात महाराजा अग्रसेन चौक से शुरू हुआ काम दुकानदारों के विरोध के बाद रोकना पड़ा था।
विज्ञापन

इसके बाद वीरवार रात जवाहर चौक से काम दोबारा शुरू किया गया। नगर परिषद की ओर से थाना रोड, जवाहर चौक, हंस मार्केट और धर्मशाला रोड पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है। बुधवार रात दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

हालांकि वीरवार और शुक्रवार को दुकानदारों की ओर से कोई विरोध सामने नहीं आया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक नारंग ने कहा कि सड़क के बीच पाइप और जंजीर लगाने से यातायात सुधरने के बजाय जाम की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में पहले ही वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क के कट बंद होने से दुकानों पर सामान उतारने और लोडिंग वाहनों की आवाजाही में परेशानी आएगी। उन्होंने आशंका जताई कि जाम लगने की स्थिति में एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को निकलने में भी दिक्कत हो सकती है। दुकानदारों का कहना है कि इस व्यवस्था को लागू करने से पहले इसके संभावित असर पर विचार करना चाहिए।

-----------

आठ लाख रुपये की लागत से लगेंगे 350 पाइप
नगर परिषद के जेई लोकेंद्र ने बताया कि शहर में करीब 350 लोहे के पाइप और जंजीर लगाने की योजना है। इस कार्य पर लगभग आठ लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed