फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Work on installing a new electrical panel at the hospital has begun; the load was reduced by switching off the air conditioners

Fatehabad News: अस्पताल में नया बिजली पैनल लगाने का काम शुरू, एसी बंद करवा लोड किया कम

Sat, 25 Jul 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Work on installing a new electrical panel at the hospital has begun; the load was reduced by switching off the air conditioners
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में शुरू किया जा रहा बिजली पैनल सांवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में शनिवार को नया बिजली पैनल लगाने का काम शुरू हो गया है। इस कार्य के चलते रविवार और सोमवार को अस्पताल में बिजली संकट रह सकता है। इसके साथ ही 20 साल पुरानी तार बदलने का काम भी साथ-साथ चल रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को एसी बंद करवाकर काम शुरू करवाया है। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इमरजेंसी वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, नर्सरी और ऑपरेशन थिएटर में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। एसएमओ डॉ. सुभाष ने बताया कि अस्पताल में दिक्कत न आए इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नई केबल बिछाने का काम भी पैनल स्थापना से पहले किया जा रहा है। बीते सोमवार को अस्पताल में चार घंटे का बिजली कट लगा था। इस कट के कारण ओपीडी कक्ष से लेकर जच्चा-बच्चा वार्ड तक के मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुरानी व्यवस्था का नवीनीकरण
अस्पताल में 20 साल पुरानी बिजली के तारों को भी बदला जा रहा है। यह कार्य अस्पताल की सुरक्षा और दक्षता के लिए आवश्यक है। नया बिजली पैनल आधुनिक तकनीक से लैस होगा। इससे अस्पताल की बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और विश्वसनीय बनेगी।

-
नागरिक अस्पताल में बिजली का नया पैनल लगाया जा रहा है। उससे पहले नई केबल बिछाई जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि अस्पताल में दिक्कत न आए। इमरजेंसी वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, ऑपरेशन थियेटर में व्यवस्था की गई है।
- डॉ. सुभाष, एसएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed