फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women will be told the benefits of breastfeeding their children

Fatehabad News: महिलाओं को बताए जाएंगे बच्चों को स्तनपान कराने के फायदे

Fri, 01 Aug 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 01 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Women will be told the benefits of breastfeeding their children
फतेहाबाद। जिला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1 से 7 अगस्त 2025 तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी प्रसूति संस्थाओं पर माताओं को स्तनपान के महत्व व लाभों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सनी मल्होत्रा ने बताया कि शिशु के लिए मां का दूध अमृत समान होता है। इसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं जो शिशु को कुपोषण व शारीरिक रोगों के खतरे से बचाते हैं। नवजात को शुरू के 6 माह स्तनपान करवाना अनिवार्य है। पहले 6 माह तक केवल मां का स्तनपान कराएं। मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार है।
विज्ञापन

मां का दूध शिशु को निमोनिया, डायरिया, कुपोषण और शारीरिक-मानसिक कमजोरी जैसी बीमारियों से बचाता है। जन्म के तुरंत बाद आने वाला गाढ़ा पीला दूध (कोलेस्ट्रम) शिशु के लिए अमृत समान होता है। शिशु को पहला टीका इसी दूध से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु को टेटनस, पोलियो, निमोनिया, डायरिया, मस्तिष्क ज्वर, खसरा आदि रोगों से सुरक्षा मिलती है। मां का दूध शिशु के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। स्तनपान स्तन कैंसर, डिंब ग्रंथि कैंसर और हृदय रोग से बचाव करता है। स्तनपान डिलीवरी के बाद मां के शरीर से रक्तस्राव को रोकने, वजन घटाने में भी सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed