फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women stole Rs 2.25 lakh and gold earrings

Fatehabad News: महिलाओं ने चुराए सवा दो लाख रुपये और सोने की बालियां

Wed, 05 Mar 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 05 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Women stole Rs 2.25 lakh and gold earrings
पर्स को उठाती आरोपी महिला
टोहाना। बच्चों के साथ आईं कुछ महिलाएं शहर के रेलवे रोड स्थित एक दुकान पर अपने पोते के साथ कपड़ा खरीदने आईं वृद्धा का सवा दो लाख रुपये और आभूषण से भरा पर्स चुराकर ले गईं। पीड़िता ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन


कुलां निवासी मनवीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि अपनी दादी अजीत कौर के साथ वह पांच मार्च को दोपहर तीन बजे वह एक दुकान पर कपड़े खरीद रहे थे। इसी दौरान उनकी दादी ने सवा दो लाख रुपये और छह ग्राम सोने से बनी कानों की बालियां भूरे रंग के पर्स में डाल दीं। उसी दौरान पहले दो महिलाएं और कुछ समय बाद तीसरी महिला तीन बच्चों के साथ वहां आई। इन सभी ने उनकी दादी का पर्स काउंटर से गिरा दिया और बच्चों के माध्यम से उठाकर ले गए।
विज्ञापन


चोरी का पता चलने पर उन्होंने आरोपियों की तलाश की लेकिन महिलाएं नहीं दिखीं। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह घटना दुकान की सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है। इसमें तीनों महिलाएं वृद्धा के आसपास घूमने के बाद पर्स चुरातीं देखी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed