फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women employees will handle the pink booth and conduct the voting.

Fatehabad News: महिला कर्मचारी संभालेंगी पिंक बूथ, करवाएंगी मतदान

Tue, 21 May 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 21 May 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Women employees will handle the pink booth and conduct the voting.
फतेहाबाद में पिंक बूथ को लेकर निरीक्षण करते नगर परिषद के अ​धिकारी।
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर 25 मई को होने जा रहे मतदान के लिए प्रशासन शहर में एक पिंक बूथ बनाने जा रहा है। पंचायत भवन के बाद पीछे स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठाकर बस्ती को पिंक बूथ बनाया जाएगा। ये बूथ नंबर 37 है। इस बूथ में मतदान करवाने की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं की होगी।
विज्ञापन

पिंक बूथ को लेकर नगर परिषद अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। बूथ को पूरी तरह से गुलाबी रंग दिया जाएगा। यहां पर मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी होगा। पिंक बूथ को लेकर नगर परिषद के जेई राजेश भांभू और एसआई महेश कुमार ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

----------
पांच सफाई दरोगा की ड्यूटी लगाई
मतदान को लेकर शहर में बनाए गए बूथों में पानी और सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर परिषद की तरफ से सफाई दरोगा की ड्यूटी लगाई गई है। ये सफाई दरोगा बूथों पर पीने के पानी और सफाई की व्यवस्था करवाएंगे। नगर परिषद की तरफ से पांच सफाई दरोगा की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ये सफाई दरोगा यहां देखेंगे व्यवस्था
सफाई दरोगा बूथ नंबर
पवन कुमार 3, 4, 10, 11, 12, 13, 51, 52, 54, 55, 56, 57
रमेश कुमार 5, 6, 7, 14, 15, 16, 26, 33, 34, 35, 36
जगदीश 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28
हीरालाल 8, 9, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 53
ओमप्रकाश 29, 30, 31, 32, 37, 38, 39, 40, 41, 42, 43
---------
बूथ नंबर 37 को पिंक बूथ बनाया जा रहा है। यहां पर पूरी व्यवस्था को लेकर टीम लगी हुई है। इसके अलावा बूथों पर पीने के पानी की सुविधा व सफाई आदि की व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। - अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed