फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Women arrested for stealing a bag full of cash

Fatehabad News: नकदी से भरा बैग चुराने वाली महिलाओं को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Women arrested for stealing a bag full of cash
टोहाना। कपड़े की दुकान से हजारों रुपये की नकदी का पर्स चुराने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हे हिसार जेल भेज दिया गया। पकडी गई आरोपियों की पहचान जाखल की नायक बस्ती निवासी मनीषा व टोहाना निवासी रितू के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


नशे के लिए देती थी वारदात को अंजाम :

महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने 11500 रुपये बरामद किए है, पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने नशे के कारण चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि कुलां निवासी मनवीर सिंह ने शिकायत दी थी कि पांच मार्च को वह अपनी दादी अजीत कौर के साथ फैंसी क्लॉथ हाउस पर कपड़े खरीदने के लिए गई थी। जहां दोनों महिलाओं ने झांसा देते हुए उसकी दादी का पर्स चुरा लिया था। मनवीर के अनुसार उसकी दादी के पर्स में 15 हजार रुपये की नकदी थी। जिसके बाद पुलिस ने एलएचसी राजेश कुमारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया जिनके कब्जे से नकदी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed