फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman seriously injured after being hit by a roadways bus

Fatehabad News: बस की चपेट में आने से महिला हुई घायल

Sun, 19 Jan 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman seriously injured after being hit by a roadways bus
भूना में बस स्टैंड भूना में घटना के बाद मौके पर खड़ी हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो की बससंवाद
भूना (फतेहाबाद)। बूथ पर पीछे की ओर चल रही हरियाणा रोडवेज के करनाल डिपो की बस की चपेट में आकर एक महिला को गंभीर रूप से घायल हो गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे में उनकी दो मासूम बच्चियां बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन


चमारखेड़ा निवासी सुमन देवी रविवार को दो बेटियाें रितिका और रिया के साथ अपने मायके से ससुराल खाराखेड़ी गांव जा रही थीं। इसके लिए वह भूना बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आई करनाल डिपो की रोडवेज बस के चालक ने बस को पीछे की ओर चलाकर बूथ पर लगाने की कोशिश की। इसी दौरान 25 वर्षीय सुमन देवी बस की चपेट में आकर घिसटते हुए दूर तक चली गई।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर यात्रियों ने शोर मचाया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। इस कारण सुमन गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गई। इसे देख उनकी दोनों बेटियां चिल्लाने लगीं। घायल सुमन ने बस चालक के नशे में होने की आशंका जताई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस थाने में सीएचसी से घटना की सूचना आई थी। उन्होंने एसआई शकुंतला देवी को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed