फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman Sarpanch suspended in case of illegal occupation of Panchayat land reinstated after 15 days

Fatehabad News: पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा मामले में निलंबित महिला सरपंच को 15 दिन बाद किया बहाल

Thu, 03 Oct 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 03 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Woman Sarpanch suspended in case of illegal occupation of Panchayat land reinstated after 15 days
भूना। ग्राम पंचायत बुवान में पंचायती जोहड़ की जमीन पर कब्जा मामले में निलंबित महिला सरपंच परमजीत कौर को 15 दिन बाद उपायुक्त मनदीप कौर ने आरोप मुक्त करके बहाल कर दिया है। हालांकि, जोहड़ की जमीन पर कब्जे मामले को लेकर सीएम विंडो की शिकायत के बाद सरपंच ने नियमों के अनुसार सबको नोटिस दिए थे।
विज्ञापन

बीडीपीओ राज सिंह अपनी रिपोर्ट में सरपंच पक्ष के तथ्य पूरी तरह नहीं दिखा पाए। इसलिए महिला सरपंच परमजीत कौर कंबोज ने 30 सितंबर को अपना पक्ष रखा और संपूर्ण सबूत डीसी की कोर्ट में प्रस्तुत किए। डीसी ने रिकॉर्ड की जांच के बाद महिला सरपंच को आरोप मुक्त कर दिया और तुरंत प्रभाव से निलंबन आदेश निरस्त करते हुए उन्हें बहाल कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव बुवान में एक व्यक्ति ने सीएम विंडो में शिकायत लगाकर जोहड़ की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप लगाए थे। निशानदेही हुई तो 17 परिवारों का कब्जा पाया गया था। कब्जाधारी वर्ष 1947 से मकान बनाकर यहां रह रहे हैं। घर खाली करवाने को लेकर बीडीपीओ ने सरपंच को निर्देश दिए थे। सरपंच परमजीत कौर ने पंचायती राज अधिनियम के तहत 17 लोगों को नोटिस दिया गया। दूसरा नोटिस देकर पंचायत विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। कब्जाधारी लोगों ने न्यायालय में जनहित याचिका डाल दी और फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीपीओ की रिपोर्ट पर डीसी मनदीप कौर की कोर्ट ने इस मामले में महिला सरपंच परमजीत कौर को 16 सितंबर को निलंबित कर दिया था। डीडीपीओ अनूप सिंह ने बताया कि डीसी मनदीप कौर के आदेश पर ग्राम पंचायत बुवान की महिला सरपंच परमजीत कौर को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed