{"_id":"6301180fc555ff7f6e5fc677","slug":"woman-raped-on-pretext-of-marriage-flees-after-getting-pregnant-fatehabad-news-hsr63968901","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ फरार
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पीर की चौकी लगाने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे गर्भवती करने के बाद युवक गायब हो गया। आरोपी ने अश्लील शब्द लिखकर उसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल की। आरोपी ने घटना को मार्च 2022 से लेकर जुलाई 2022 तक अंजाम दिया। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376(2)(एन), 450 आईपीसी, 3(2) वी, एससी-एसटी एक्ट, 67 ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि वह तीन भाई-बहन हैं और वह सबसे छोटी है। घर की परेशानी होने के चलते उसकी मां और वह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पीर की चौकी पर गए थे, जहां चौकी लगाने वाले राहुल नाम के युवक से उनकी पहचान हुई। इसके बाद आरोपी राहुल दो-तीन बार उनके घर भी आया। आरोपी राहुल ने उससे शादी करने की बात कही। मार्च 2022 में शादी करने का विश्वास दिलाकर उससे उसके ही घर पर दुष्कर्म किया, उस समय उनके परिजन घर पर नहीं थे। आरोप है कि इसके बाद जब भी मौका मिलता, उससे संबंध बनाता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई।
युवती के अनुसार जब उसने शादी का दबाव डाला तो आरोपी उसे 26 जून को चिंतपूर्णी ले गया और वहां शादी के कपड़े पहनाकर उसके साथ फोटो खिंचवाई और कहा कि परिवार के सामने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करेंगे। बाद में कहा कि उसके परिवार वाले मान नहीं रहे और एक सप्ताह तक उसके घर ही रहा। उसके अनुसार 8 जुलाई को राहुल किसी को लाने की बात कहकर चला गया और उसके बाद उसका फोन भी बंद आ रहा है। इसके बाद आरोपी ने उसकी फोटो पर अश्लील शब्द लिखकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इससे उसकी बदनामी भी हुई।
विज्ञापन
-------
शिकायत मिलने पर युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की डीएसपी जांच कर रहे हैं।
- कविता, महिला थाना प्रभारी