{"_id":"668cfa61a0d035a9f40b0b5a","slug":"woman-police-station-in-charge-suspended-in-case-of-death-of-three-and-half-year-old-girl-after-rape-in-fateha-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: दुष्कर्म के बाद साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत का मामला, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सस्पेंड; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: दुष्कर्म के बाद साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत का मामला, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सस्पेंड; जांच शुरू
Tue, 09 Jul 2024 04:05 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:05 PM IST
सार
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मगर महिला थाना प्रभारी शकुंतला देवी मौके पर देरी से पहुंची थी। अब इस मामले में बच्ची की मौत होने के बाद एसपी ने महिला थाना प्रभारी के निलंबन आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी देवीलाल
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के टोहाना में साढ़े तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद मौत के मामले में एसपी आस्था मोदी ने टोहाना की महिला हेल्प डेस्क प्रभारी शकुंतला देवी को सस्पेंड कर दिया है। एसपी आस्था मोदी द्वारा यह कार्रवाई महिला हेल्प डेस्क प्रभारी के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने के चलते की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 29 जून को टोहाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद बच्ची को पहले अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और फिर पीजीआई रोहतक में दाखिल करवाया गया। जहां 9 दिन बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार दुष्कर्म के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मगर महिला हेल्प डेस्क प्रभारी शकुंतला देवी मौके पर देरी से पहुंची थी। अब इस मामले में बच्ची की मौत होने के बाद एसपी ने महिला हेल्प डेस्क प्रभारी के निलंबन आदेश जारी किए हैं। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
इस मामले को लेकर सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि दो आरोपियों मुकेश व सतीश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। अब उनके खिलाफ हत्या की धारा जोड़ दी गई है। उन्होंने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा करवाया गया है।