{"_id":"6978fddf80149cdeeb099f22","slug":"woman-loses-rs-5-lakh-while-trying-to-buy-electronics-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147684-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के नाम पर महिला ने पांच लाख रुपये गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के नाम पर महिला ने पांच लाख रुपये गंवाए
Tue, 27 Jan 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू निवासी महिला ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के झांसे में आकर पांच लाख रुपये गंवा दिए। दो साल तक साइबर ठगों की चाल में फंसने के बाद 24 जनवरी 2026 को महिला ने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
महिला गीता रानी ने पुलिस को बताया कि 2 अगस्त 2023 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर लिंक आया। उसने ग्रुप से जुड़कर एडमिन से बातचीत शुरू की। ठग ने एलईडी, स्कूटी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने पर डबल कैशबैक का लालच दिया। इसके बाद महिला ने विभिन्न जानकारों के माध्यम से 5 अगस्त से 18 सितंबर 2023 तक कुल 5,05,500 रुपये भेज दिए।
महिला ने बताया कि उसने कई बार सामान और कैशबैक की मांग की, लेकिन ठग उसे विभिन्न बहानों से टालता रहा। दिसंबर 2025 तक झांसा चलता रहा, जब ठग का संपर्क टूट गया। तब उसे अपने साथ फ्रॉड का आभास हुआ। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।