फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman fainted at polling booth, did not get health facility

Fatehabad News: मतदान केंद्र पर बेहोश हुई महिला, नहीं मिली स्वास्थ्य सुविधा

Sun, 06 Oct 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 06 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Woman fainted at polling booth, did not get health facility
फतेहाबाद में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में बने बूथ नंबर 47 पर मतदाता प्रेम कुमारी बेहोश हो
फतेहाबाद। शहर के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर महिला बेहोश हो गई। शिव नगर निवासी महिला प्रेमकुमारी मतदान करके बाहर निकली और अचानक चक्कर खाकर आने से गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस कंट्रोल रूम में सूचना दी लेकिन वह नहीं पहुंची और बाद में थ्री व्हीलर से महिला को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूथों पर प्राथमिक उपचार के दावे किए गए थे लेकिन शहर के बूथों पर सुविधा देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

शहर के मॉडल, पिंक और संवेदनशील बूथों पर ही रेडक्रॉस के सदस्य मौजूद रहे और उनके द्वारा ही व्हील चेयर की सुविधा दी गई। इसके अलावा शहर के अन्य बूथों पर व्हील चेयर नहीं मिली और न ही कोई कर्मचारी तैनात मिला। हालांकि गांवों के बूथों पर आशा वर्कर और एएनएम तैनात रहीं।
विज्ञापन


बूथों पर स्वास्थ्य विभाग ने भेजी थी मेडिकल किट
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोलिंग पार्टियों को मेडिकल किट दी गई। किट में बुखार के लिए पीसीएम की गोलियां, उल्टी व दस्त के लिए ओआरएस के पैकेट, गैस व तेजाब के लिए रैनिटिडीन की गोलियां, एलर्जी के लिए लिवोसिट्राजिन की गोलियां, दर्द के लिए डिक्लोपैरा की गोलियां, पट्टी के लिए कॉटन, चोट पर लगाने के लिए बैंडेज, चोट पर दवाई लगाने के लिए दवाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed