फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman drank poison outside police station, man living in consensual relationship accused of rape

Fatehabad News: महिला ने थाने के बाहर पीया जहर, सहमति संबंध में रह रहे व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप

Thu, 31 Aug 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 31 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman drank poison outside police station, man living in consensual relationship accused of rape
फतेहाबाद। शहर के एक कॉलोनी निवासी महिला ने सहमति संबंध में रह रहे व्यक्ति से प्रताड़ित होकर महिला थाना के बाहर जहर पी लिया। महिला को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर महिला थाना प्रभारी कविता, शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पहुंचे। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी व्यक्ति पर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने, शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने तथा व्यक्ति के मां-बाप व पत्नी पर उससे गाली गलौज करने के आरोप जड़े हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उसका विवाह रतिया क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। पति से विवाद के बाद वह फतेहाबाद की एक कॉलोनी में रहने लगी। इस दौरान एक गांव निवासी व्यक्ति उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगा। महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया और उसके घर आकर बिना उसकी मर्जी उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मारपीट की। आरोप है कि 29 अगस्त की शाम को आरोपी के मां-बाप ने भी आकर झगड़ा व गाली-गलौज की व बाद में उसकी पत्नी ने भी फोन पर गाली-गलौज की, जिसके बाद वह महिला थाने पहुंची और वहां थाने के गेट के बाहर उसने जहर पी लिया।
विज्ञापन


महिला थाना में महिला की तरफ से कोई शिकायत पेंडिंग नहीं है। अब जो मामला दर्ज किया गया है वह शहर थाना में दर्ज हुआ है।
- कविता, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed