फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman drank poison outside police station In Fatehabad, accused of rape on person in live in relationship

Fatehabad: महिला ने थाना के बाहर पीया जहर, लिव इन रिलेश्रशिप में रहे व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप

Thu, 31 Aug 2023 03:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 31 Aug 2023 03:04 PM IST
सार

फतेहाबाद से महिला के थाने में जहर पीने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि लिव इन रिलेश्रशिप में रह रहे व्यक्ति ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया और उसके घर आकर बिना उसकी मर्जी उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मारपीट की।

विज्ञापन
Woman drank poison outside police station In Fatehabad, accused of rape on person in live in relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फतेहाबाद की एक कॉलोनी निवासी महिला ने लिव इन रिलेश्रशिप में रह रहे व्यक्ति से प्रताडि़त होकर महिला थाना के बाहर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर महिला थाना प्रभारी कविता, शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पहुंचे। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर आरोपी व्यक्ति पर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने, शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने तथा व्यक्ति के मां-बाप व पत्नी पर उससे गाली गलौज करने के आरोप जड़े हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले उसका विवाह रतिया क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। पति से विवाद के बाद वह फतेहाबाद की एक कॉलोनी में रहने लगी। इस दौरान एक गांव निवासी व्यक्ति उसके साथ लिव इन रिलेश्रशिप में रहने लगा। महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया और उसके घर आकर बिना उसकी मर्जी उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मारपीट की। आरोप है कि 29 अगस्त की शाम को आरोपी के मां-बाप ने भी आकर झगड़ा व गाली-गलौज की व बाद में उसकी पत्नी ने भी फोन पर गाली-गलौज की। जिसके बाद उसने महिला थाने पहुंची और वहां थाने के गेट के बाहर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed