फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman dies in private hospital, family members create traffic jam

Fatehabad News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in private hospital, family members create traffic jam
रतिया फतेहाबाद रोड पर शव रखकर जाम लगाते हुए परिजन
रतिया। शहर के टोहाना रोड स्थित निजी अस्पताल में सोमवार रात उपचाराधीन महिला की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्टाफ के मौके से चले जाने से मृतका के परिजनों में रोष फैल गया। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल के डॉक्टरों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके लिए मंगलवार दोपहर बाद उन्होंने महिला के शव को रतिया-फतेहाबाद रोड पर बड़ी नहर वाले पुल के बीचोबीच रखकर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी जय सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मान-मनौवल के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हुए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने अस्पताल पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

पुराना बाजार निवासी 55 वर्षीय महिला शीला रानी को बुखार आने पर परिजनों ने सोमवार रात टोहाना रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। परिजनों का आरोप है कि देर रात करीब 1:30 बजे डाॅक्टर ने महिला के रक्त में प्लेटलेट्स की कमी बता एक टीका लगाया। कुछ समय बाद शीला की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सक मौके से गायब हो गए। पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शहर थानाध्यक्ष जय सिंह टीम के साथ रात को ही मौके पर पहुंचे लेकिन काफी समय बाद भी चिकित्सक मौके पर नहीं आए। नागरिक अस्पताल में पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी की नारेबाजी

दोपहर बाद रोड जाम करके बैठे परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। उन्होंने अस्पताल में तैनात स्टाफ की योग्यता पर भी सवाल उठाए। मौके पर पहुंचे डीएसपी संजय कुमार ने भी परिजनों को समझाया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र ग्रोवर और अन्य गणमान्य लोगों और डीएसपी संजय कुमार की ठोस कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

रात को ही हम अस्पताल जाकर परिजनों से मिले थे। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-जय सिंह शर्मा, शहर थाना प्रभारी, रतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed