{"_id":"64bbfdcc611497513008e8e4","slug":"woman-died-during-delivery-in-private-hospital-fatehabad-news-c-21-hsr1003-183219-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत
Sat, 22 Jul 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 22 Jul 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
परिजनों से मामले की जानकारी लेते हैं और कार्रवाई का आश्वासन देते।
रतिया (फतेहाबाद)। रतिया के टोहाना रोड पर निजी अस्पताल में शनिवार दोपहर बाद डिलीवरी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और टोहाना रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं, महिला की मौत के बाद अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्टाफ सदस्य मौके से गायब हो गए।
होमगार्ड हांसपुर निवासी मनजिंदर सिंह ने बताया कि गर्भवती पत्नी पवनीत कौर को शुक्रवार को डिलीवरी के लिए थिंद लाइफ केयर अस्पताल में लेकर आए थे। डॉक्टर ने डिलीवरी के लिए शनिवार सुबह बुलाया था, वे सुबह आ गए थे। उसने आरोप लगाया कि डिलीवरी के दौरान उसकी पत्नी को बेटा हुआ, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि पवनीत कौर की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है और उसे टोहाना रेफर किया जाएगा। परिजनों के अनुसार अस्पताल में मौके पर कोई एंबुलेंस भी मौजूद नहीं थी, जिस कारण वे अपनी निजी गाड़ी में टोहाना लेकर गए। मगर, रास्ते में ही अस्पताल का स्टाफ गायब हो गया। परिजनों का कहना है कि टोहाना अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को देखते ही कह दिया कि इसकी नस गलत कट गई है और खून ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई है। इसके बाद, परिजनों ने दोबारा रतिया पहुंचकर अस्पताल के बाहर हंगामा किया और डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
गुस्साए परिजनों ने रतिया टोहाना रोड के ऊपर जाम लगा दिया। शहर थानाध्यक्ष जयसिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाना शुरू किया। ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष कहा कि जब तक लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह जाम नहीं खोलेंगे। इसके बाद पुलिस ने उनसे लिखित में शिकायत देने को कहा। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। परिजनों ने चेतावनी दी कि पुलिस लापरवाही बरतने वाले स्टाफ और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जब तक गिरफ्तार नहीं करती, तब तक शव को अस्पताल से लेकर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
यह बोले- अस्पताल संचालक
वहीं, अस्पताल संचालक अर्शदीप सिंह ने लापरवाही के आरोपों को नकारते हुए कहा कि अस्पताल की मुख्य महिला चिकित्सक अपने इलाज के लिए बैंगलुरु गई हैं तथा पीछे से अन्य ट्रेंड चिकित्सक ही डिलिवरी व अन्य कार्य करते हैं। शनिवार सुबह भी महिला की डिलिवरी हुई, स्वस्थ बच्चा पैदा हुआ। उसके बाद महिला को ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिस पर फतेहाबाद के रास्ते बंद होने के चलते उन्होंने महिला के परिजनों और अपने स्टाफ को साथ भेजकर टोहाना रेफर कर दिया। वहां जाने से पहले महिला की मौत हो गई।
कोट
महिला की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर जो भी नियमानुसार कार्रवाई बनेगी, वह की जाएगी।
-जयसिंह शर्मा, प्रभारी, शहर थाना रतिया