{"_id":"62530f60c7726877bf234167","slug":"woman-created-ruckus-in-emergency-ward-security-guard-complained-to-police-fatehabad-news-hsr6288020144","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने इमरजेंसी वार्ड में काटा बवाल, सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने इमरजेंसी वार्ड में काटा बवाल, सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस में शिकायत
विज्ञापन
रतिया। शहर के नागरिक अस्पताल में रविवार सुबह इलाज करवाने आई एक महिला ने जमकर बवाल काटा और इमरजेंसी वार्ड में ही उक्त महिला ने चिकित्सकों तथा स्टाफ को जमकर कोसते हुए उन पर थूकना शुरू कर दिया तथा इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ भी की। मौके पर तैनात चिकित्सकों, सिक्योरिटी गार्ड ने उक्त महिला के खिलफा पुलिस को शिकायत दी है, आरोप है कि महिला नशे में धुत थी।
अस्पताल में रविवार सुबह ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नवजोत ने बताया कि सुबह एक महिला अपनी एक बच्ची को साथ लेकर हॉस्पिटल में आई और पारिवारिक लड़ाई झगड़े में चोट लगने की बात कह कर इलाज करवाने और एमएलआर कटवाने की बात कहने लगी। स्टाफ ने उक्त महिला को एमएलआर और ओपीडी की निर्धारित फीस जमा करवाने की बात कही। जिस पर उक्त महिला भड़क गई तथा स्टाफ और चिकित्सकों के बारे में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए इमरजेंसी वार्ड में ही तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। जिस पर सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की तो उक्त महिला उन पर थूकने लगी। हॉस्पिटल के सिक्योरिटी गार्ड मनोज कुमार और अन्य स्टाफ ने पुलिस को दी शिकायत में महिला पर नशे में होने के आरोप लगाते हुए उक्त महिला पर सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान सहित चिकित्सकों से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
वहीं कार्यवाहक थाना प्रभारी टेकचंद ने बताया कि मामले को लेकर हॉस्पिटल के सिक्योरिटी इंचार्ज द्वारा एक महिला के खिलाफ शिकायत शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर जांच करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।