फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman cop found dengue positive

महिला पुलिसकर्मी मिली डेंगू पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Woman cop found dengue positive
फतेहाबाद। डेंगू मरीजों की संख्या जिले में बढ़ रही है। वीरवार को 40 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी डेंगू पॉजिटिव मिली है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 41 हो गई है। महिला पुलिस कर्मी के डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने हिस्ट्री ली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी को कई दिनों से बुखार आ रहा था, बुधवार को एलाइजा सैंपल लेकर जांच की तो उसमें पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पांच दिन पहले पुलिस लाइन में सर्वे किया था। यहां पर कई घरों में लारवा मिला था। इसके अलावा क्वार्टरों के ऊपर रखी टंकियों पर ढक्कन भी नहीं मिले थे। जिले में अब तक 3051 जगहों पर लारवा मिल चुका है। बता दें कि डेंगू बुखार एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन में काटता है। डेंगू का मच्छर किसी भी जल इकट्ठा करने वाले बर्तन में पैदा हो सकता है। यह स्वच्छ जल में पनपता है। यह मच्छर कूलर, टंकी, गमला, टैंक, छतों पर पड़े टायर, फ्रीज के पीछे लगी ट्रे, गड्ढों में ठहरे पानी व नालियों में रुके पानी में पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू की ये है स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 41
ये हैं डेंगू के लक्षण
डेंगू बुखार के रोगी में यह लक्षण आमतौर पर मिलते है जैसे कि तीव्र बुखार, सिर के अगले हिस्से में तेज दर्द, आंख के पिछले भाग में दर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, भूख कम लगना, शरीर पर खसरे जैसे दानों का निकलना व लाल चकते बनना, मिचली व उल्टी आना इत्यादि।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और डोर टू डोर टीमें सर्वे कर रही है। लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed