फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman and shopkeeper accuse police employee of taking bribe in return for catching a thief

महिला व दुकानदार ने पुलिसकर्मी पर चोर पकड़ने की एवज में रिश्वत लेने के आरोप लगाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman and shopkeeper accuse police employee of taking bribe in return for catching a thief
रतिया थाने में पुलिस के खिलाफ रोष जताने पहुंचे दुकानदार और शहरवासी। - फोटो : Fatehabad
रतिया। रतिया में चोरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार तक दिए गए अल्टीमेटम के बाद भी पुलिस द्वारा चोर न पकड़ पाने के कारण शहरवासियों ने सोमवार को पुन: रतिया शहर थाने का घेराव किया और पुलिस के प्रति रोष जताया। जब शहरवासी पुलिस के प्रति रोष जता रहे थे तो शहर की एक महिला व एक दुकानदार ने पुलिसकर्मी पर चोरों से मिलीभगत करने और चोर पकड़ने की एवज में उनसे हजारों रुपये रिश्वत ऐंठने का आरोप लगाया। जिस पर तुरंत शहर थानाध्यक्ष जगदीश चंद्र ने इसकी रिपोर्ट एसपी आस्था मोदी के पास भेज दी। एसपी ने थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर हेड कांस्टेबल गुरपान सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने और उसकी विभागीय जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान अशोक गर्ग, ओमप्रकाश, सतीश हांडा, नगरपालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि महेश खन्ना, प्रवीण जग्गा, वीरभान, लायंस क्लब के संरक्षक मास्टर गोपाल चंद, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजकुमार सिंगला, प्रह्लाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखविंदर गोयल, कीर्ति गोयल, रामनिवास भूना, गोपीचंद, मुंशीराम बजाज, राजेंद्र चुघ व अन्य शहरवासी सोमवार सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रतिया सिटी थाना में पहुंचे। शहरवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि शुक्रवार को रतिया शहर में चार दुकानों पर चोरी की घटनाएं हुई थीं। पुलिस द्वारा शहरवासियों को आश्वासन दिया गया था कि रविवार तक चोरों को पकड़ लिया जाएगा। मगर रविवार रात तक पुलिस द्वारा चोरी के मामले में किसी भी चोर को नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

यह था महिला का आरोप
वार्ड नंबर दो निवासी महिला ने पुलिसकर्मी गुरपान सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ महीने पहले उसके घर से चोर 9 तोले सोना, 15000 की नकदी व अन्य सामान चुरा ले गए थे। इसकी जांच पुलिसकर्मी गुरपान सिंह द्वारा की जा रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि गुरपान सिंह ने दिल्ली से चोर पकड़ कर लाने के लिए उससे 5000 रुपये ले लिए लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी न तो चोर पकड़ा गया और न ही उसे सोना वापस मिला, न ही 5000 रुपये वापस दिए गए। उसने आरोप लगाया कि गुरपान सिंह चोरों से मिला हुआ है। वहीं शहर के एक दुकानदार इंदर सिंह ने भी गुरपान सिंह पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए। इन आरोपों को सुनने के बाद शहरवासियों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने मौके पर ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारी को सस्पेंड करने की मांग की। हंगामा बढ़ता देख थानाध्यक्ष जगदीश चंद्र ने कर्मचारी की कार्यप्रणाली के बारे में एसपी को बताया। एसपी ने हेड कांस्टेबल गुरपान की तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करके विभागीय जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया शहर थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर हेड कांस्टेबल गुरपान सिंह को सस्पेंड किया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच करने के भी आदेश दिए गए हैं।
आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed