फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Woman accused of cheating by luring people into tantric rituals arrested

Fatehabad News: तांत्रिक क्रिया में फंसाकर ठगी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of cheating by luring people into tantric rituals arrested
फतेहाबाद। तांत्रिक क्रिया कर एक व्यक्ति से लाखों की नकदी व गहने हड़पने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के पास से एक हजार रुपये व सोने के गहने भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी महिला की पहचान सुनीता निवासी धनौरी जिला कैथल के रूप में हुई है। महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


यहां से हिसार जेल भेजा गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी महिला के पति कृष्ण कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थाना शहर प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने 11 नवंबर 2024 को मुख्य बाजार फतेहाबाद निवासी प्रमोद की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता को ऐसे फंसाया :

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह जिला न्यायालय फतेहाबाद में समन स्टाफ में कार्यरत है। जनवरी 2023 में वह आरके कॉलोनी निवासी सुभाष चौहान के घर गया तो वहां कृष्ण उर्फ फतन व बब्बू भी आ गए। इन लोगों ने कहा कि उनके पास जिन्न व पीर की शक्तियां हैं। वह जो भी रुपये, वस्तु निकालेगा, वह असली होगा। इसके बाद उसने मंत्र व कुरान के पाठ पढ़े और अजीब हरकतें करने लगा। उसने कहा कि वह जिन्न है और उसने कपड़े में से 600 रुपये निकालकर उसे दे दिए। इस तरह आरोपियों ने उसे विश्वास में ले लिया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग बार एक लाख 60 हजार रुपये और 7 तोले सोने के गहने ले गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी ने उसे एक काला लिफाफा दिया और कहा कि इसमें सोने, चांदी के गहने और पैसे हैं। समय से पहले लिफाफा खोला तो सब नकली हो जाएंगे। जब उसे आरोपियों पर शक हुआ तो उसने लिफाफा खोल लिया। इसमें नोट व गहने नकली थे। उसने आरोप लगाया था कि कृष्ण, उसकी पत्नी सुनीता व उसके चेले बब्बू ने उससे धोखाधड़ी कर पैसे व गहने हड़प लिए हैं। आरोपी ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर उसे व उसके परिवार को तांत्रिक क्रिया से मरवाने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed