फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Without officers, the health service of the district is provided with the help of only 30 percent doctors

Fatehabad News: बिना अफसर सिर्फ 30 फीसदी चिकित्सकों के सहारे जिले की स्वास्थ्य सेवा

Sat, 23 Dec 2023 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 23 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Without officers, the health service of the district is provided with the help of only 30 percent doctors
फतेहाबाद।
विज्ञापन

चिकित्सकों की कमी का दर्द झेल रहे जिले को स्वास्थ्य विभाग झटके पे झटके दे रहा है। पंचायत मंत्री देवेंद्र जिले का स्वास्थ्य विभाग अब बिना अफसरों और सिर्फ 30 फीसदी चिकित्सकों के सहारे हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत का तबादला कर दिया, लेकिन यहां किसी अफसर के निर्देश नहीं हुए हैं। उप सिविल सर्जन के 9 पदों में से 8 पद खाली हो गए हैं। सिर्फ एक उप सिविल सर्जन डॉ. संगीता अबरोल ही रह गई हैं। वहीं चिकित्सकों के 122 पद खाली हैं।
बता दें कि उप सिविल सर्जन डॉ. अनामिका बिश्नोई का भी हिसार तबादला हो गया है, तो डॉ. कुलदीप गौरी पदोन्नत होकर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं बन चुके हैं। जिले में डाक्टरों के 173 पद हैं, लेकिन कार्यरत सिर्फ 51 डॉक्टर हैं। यहां तक जिले में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के पद भी खाली है। जिले में एसएमओ के 14 पद है, लेकिन सिर्फ एक ही एसएमओ हैं। जिला अस्पताल फतेहाबाद में ही एसएमओ के तीन पद है लेकिन यहां एक भी एसएमओ नहीं हैं। डॉ. सुभाष को एसएमओ का चार्ज दिया गया है। लेकिन उन्हें भी डीडी पावर नहीं मिली है। पॉलीक्लीनिक, टोहाना, रतिया, बड़ोपल, भूथनकलां, भूना, जाखल में एसएमओ के पद खाली हैं।
विज्ञापन


बिन डिप्टी सीएमओ कौन चलाएगा कार्यक्रम
जिले के स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम चलाने के लिए 9 उप सिविल सर्जन की जरूरत है। मगर हालात यह है कि यहां पर एक ही डिप्टी सीएमओ है। विभाग अन्य डॉक्टरों से ओपीडी के काम के साथ-साथ डिप्टी सिविल सर्जन का काम भी ले रहा है। डॉ. कुलदीप गौरी और डॉ. अनामिका के जाने के बाद असर पड़ेगा। टीबी कार्यक्रम देख रहे डॉ. अमित का भी रतिया तबादला हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में नहीं विशेषज्ञ
जिला नागरिक अस्पताल में ही विशेषज्ञ के पद खाली हैं। यहां पर फिजिशियन, ऑर्थो सर्जन, सर्जन नहीं हैं। हाल में ही डेपुटेशन पर भेजे गए फिजिशियन डॉ. ईनल का भी तबादला कर दिया है। इसके अलावा मेडिकल ऑफिसर राजेश कुमार भी तबादला हो गया है।
जानिए जिले के स्वास्थ्य विभाग में अफसरों और डॉक्टरों की स्थिति
अधिकारी पद स्वीकृत कार्यरत
सिविल सर्जन 1 0
उप सिविल सर्जन 9 1
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी 14 1
सीनियर डेंटल सर्जन 1 1
कोट प्रदेश सरकार को एसएमओ की पदोन्नति सूची भेज रहे हैं। उसके बाद डिप्टी सीएमओ के पदों पर नियुक्ति हो जाएगी। सीएमओ भी जल्द ही उपलब्ध करवाए जाएंगे।
-डॉ. आरएस पूनिया, महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article