फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   With the onset of winter, the market is bustling; demand for hoodies and jackets has increased.

Fatehabad News: सर्दी की दस्तक से बाजार गर्म, हूडी और जैकेट की मांग बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
With the onset of winter, the market is bustling; demand for hoodies and jackets has increased.
दुकान पर गर्म वस्त्र खरीदने पहुंचा ग्राहक। 
फतेहाबाद। मौसम में हल्की ठंडक पड़ते ही शहर के रेडिमेड कपड़ों के बाजारों में सर्दियों के परिधानों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में करीब 150 से ज्यादा रेडिमेड कपड़ों की दुकानों पर व्यापारी नए कलेक्शन को स्टॉक करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार, इस बार मौसम के रुख को देखते हुए विंटर वेयर की मांग पिछले साल से पहले ही शुरू हो गई है। लुधियाना से ऊनी कपड़ों की बड़ी सप्लाई आने के कारण व्यापारी जैकेट, स्वेटर, हूडी, थर्मल और अन्य सर्दियों के परिधानों के नए डिजाइन किफायती दामों पर स्टॉक कर रहे हैं। अक्टूबर के अंत से नवंबर की शुरुआत तक सर्दियों के कपड़ों की सबसे ज्यादा खरीदारी होती है।
विज्ञापन

शहर की चार मेला कॉलोनी, थाना रोड, हंस मार्केट और धर्मशाला रोड स्थित दुकानों में ग्राहक विंटर कलेक्शन देखने आ रहे हैं। इस बार युवाओं में ट्रेंडी जैकेट, फुलावटी हूडी और ओवरसाइज स्वेटर की खास मांग है, जबकि महिलाओं के लिए नए डिजाइन के कार्डिगन और शॉल स्टॉक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार पंकज, दीपक और सुनील का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग के चलते पहले बिक्री पर असर पड़ा था, लेकिन अब ग्राहक फिर से स्थानीय दुकानों की ओर लौट रहे हैं। लोगों को कपड़े ट्राई करने और तुरंत लेने की सुविधा अधिक भा रही है। 1 नवंबर से शुरू होने वाले शादी-विवाह के सीजन के कारण बाजार में अब राैनक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed