{"_id":"6a00c21f3fd6c7b8db06842d","slug":"with-the-appointment-of-72-patwaris-in-the-district-revenue-work-will-be-expedited-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-153610-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में 72 पटवारियों की नियुक्ति से राजस्व कार्य होंगे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में 72 पटवारियों की नियुक्ति से राजस्व कार्य होंगे तेज
Sun, 10 May 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 10 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय का पटवार भवन, जहां पर पटवारी बैठते है। संवाद
फतेहाबाद। जिले में लोगों को जमीन के इंतकाल, फर्द, जमाबंदी और गिरदावरी जैसे राजस्व कार्यों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने 72 नए पटवारियों की नियुक्ति की है, जिससे राजस्व कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि इससे न केवल आम लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि राजस्व विभाग का काम भी सुचारू रूप से चलेगा।
जिले में 165 स्वीकृत पटवारी पद हैं लेकिन फिलहाल जिले का राजस्व कार्य केवल 48 के भरोसे चल रहा था। इस कारण एक-एक पटवारी पर तीन से चार सर्कलों की जिम्मेदारी थी। इससे जमीन के इंतकाल, फर्द, जमाबंदी, गिरदावरी और अन्य राजस्व कार्यों में काफी देरी हो रही थी।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती सोमवार को नए पटवारियों को अलग-अलग सर्कल आवंटित करेंगे। हर पटवारी को केवल एक सर्कल मिलेगा ताकि वह अपने क्षेत्र का कार्य बेहतर तरीके से संभाल सके और लोगों को समय पर सेवाएं प्रदान कर सके। अब नए पटवारियों के मिलने से प्रत्येक पटवारी अपने सर्कल पर ध्यान केंद्रित कर सकेगा, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता में सुधार होगा।
विज्ञापन
-- --
पटवारियों की कमी बरकार
पटवारियों की कमी होने के कारण कई पर अत्यधिक कार्यभार था। उन्हें दूर-दराज के गांवों में एक साथ कई सर्कलों का काम संभालना पड़ रहा था। इससे न केवल विभागीय काम प्रभावित हो रहा था, बल्कि आम लोगों को भी छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। किसानों को फसल गिरदावरी, भूमि रिकॉर्ड से जुड़े कार्यों में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नए पटवारियों की नियुक्ति से अब विभाग में कार्य का बोझ काफी हद तक कम होने की संभावना है। प्रत्येक सर्कल में अलग पटवारी होने से रिकॉर्ड अपडेट रखने, ऑनलाइन कार्यों को समय पर पूरा करने और ग्रामीणों की शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी। हालांकि, कर्मचारियों की संख्या बढ़ने के बावजूद जिले में अब भी सभी पद नहीं भर पाए हैं। वहीं इसके अलावा पटवारियों को आय प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र सहित कई कार्य भी दिए हुए हैं।
-- --
जिले में अब नए 72 पटवारियों के आने से काम में राहत मिलेगी, वहीं सरकार को जिले में जो भी पटवारियों के खाली पद है उन्हें भरा जाना चाहिए।
- सुरेश कुमार, जिला प्रधान, दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन फतेहाबाद।