फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Will have to wait for street light repair now

Fatehabad News: स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए अभी करना होगा और इंतजार

Fri, 05 May 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 05 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Will have to wait for street light repair now
फतेहाबाद। नगर परिषद की शहर में लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए अभी करीब डेढ़ माह का इंतजार करना होगा। नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट मरम्मत और सामान का टेंडर जारी कर दिया है। लेकिन टेंडर 26 मई को खोला जाएगा। ऐसे में अगर एजेंसी आती भी है तो वर्क ऑर्डर जारी करने में ही 15 दिन का समय बीत जाएगा। 15 जून तक शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत हो पाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए 21.70 लाख का एस्टीमेट रखा गया है। एक साल तक एजेंसी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करेगी। नगर परिषद की शहर में करीब चार हजार लाइटें है। इसके अलावा सामान खरीदने के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाया है। करीब 9.96 लाख रुपये से स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का सामान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

दो माह से खत्म है ठेका
नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का पहले भी निजी एजेंसी को ठेका दिया हुआ था। ठेका 28 फरवरी को खत्म हो गया था। इसके बाद से स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए नगर परिषद ने कदम नहीं उठाए। नगर परिषद के पास स्ट्रीट लाइट खराब होने की रोजाना 20 से 25 शिकायतें आ रही हैं। शहर के भट्टू रोड, बीघड़ रोड, हिसार-सिरसा रोड, भूना रोड और रतिया रोड पर भी लाइटें खराब हैं। इसके अलावा वार्डों में लगी नई लाइटें भी खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनेंस कमेटी के कारण नहीं लगा टेंडर
नगर परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइट मरम्मत का टेंडर लगाने के लिए फाइनेंस कमेटी की अनुमति जरूरी थी। लेकिन फाइनेंस कमेटी का गठन देरी से होने के कारण नगर परिषद अधिकारी टेंडर नहीं लगा पाए।

कोट
स्ट्रीट लाइट की मरम्मत का टेंडर लगा दिया गया है। प्रक्रिया के अनुसार टेंडर खोला जाएगा। जल्द ही स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed