फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wild animal seen attacking dogs in CCTV, people panic

Fatehabad News: सीसीटीवी में नजर आया कुत्तों पर हमला करता जंगली जानवर, लोगों में दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Wild animal seen attacking dogs in CCTV, people panic
जाखल में सीसीटीवी में नजर आया जंगली जानवर। 
जाखल। जाखल मंडी के वार्ड नंबर एक में शनिवार रात जंगली जानवर घुस आया। जंगली जानवर ने कुत्तों व गायों पर हमला किया। हमला करता हुआ जानवर सीसीटीवी में नजर आया है। इसकी सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंज ऑफिसर की ओर से वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है। वहीं, लोगों ने प्रशासन से जल्द इस जानवर को पकड़ने की मांग की गई है ताकि किसी प्रकार का नुकसान न होने पाएं। वार्डवासी राहुल व सुनील कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे यह जंगली जानवर देखा गया था। सीसीटीवी में भी गली के कुत्तों व गोवंश पर हमला करता हुआ नजर आ रहा है। इसकी सूचना जैसे-जैसे अन्य लोगों को लगी तो हर कोई दहशत में दिखा। खासकर, वार्डवासियों द्वारा अपने स्तर पर ही बुजुर्गाें, महिलाओं व बच्चों को गलियों में निकलने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
जाखल क्षेत्र में सीसीटीवी में जंगली जानवर नजर आया है। इसके बारे में वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है। आगामी कार्रवाई उन्हीं के द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर चंद, रेंज ऑफिसर, जाखल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed