फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Wife turned out to be unfaithful, friend a traitor, in anger he killed both of them

Fatehabad News: पत्नी बेवफा निकली, दोस्त दगाबाज, आक्रोश में दोनों की कर दी हत्या

Sat, 31 May 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 31 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Wife turned out to be unfaithful, friend a traitor, in anger he killed both of them
पुलिस गिरफत में आरोपी दीपक। संवाद
टोहाना। पत्नी की बेवफाई और दोस्त की दगाबाजी के कारण दीपक ने पत्नी और उसके साथ सहमति संबंध में रह रहे युवक रितिक की हत्या की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दोनों से इतना खफा था कि उसके सिर पर खून सवार था। शनिवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। युवती का अंतिम संस्कार पंजाब के गांव मूनक में और युवक का .............में किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से ...के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार रात तिलक नगर में अंजाम दिए गए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने कुछ घंटों में खुलासा करते हुए रात करीब 12 बजे आरोपी दीपक कुमार उर्फ पंकज निवासी किला मोहल्ला को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की बहन चेरी के बयान पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दीपक ने अपने भतीजे की मदद से रितिक और पूजा को रुकवाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह घर चला गया और फिर वहां से रेलवे स्टेशन गया। यहीं पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अपनी जान बचाने के लिए पूजा को छोड़कर भाग गया रितिक
दीपक कुछ समय पहले एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। जांच में यह भी सामने आया है कि दीपक ने पहले रितिक पर छुरे से हमला किया। वह अपनी जान बचाने के लिए पूजा को छोड़कर भाग गया। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर छुरे से 13-14 वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुई रितिक और पूजा में दोस्ती
दीपक कुमार उर्फ पंकज की शादी 11 दिसंबर 2011 को जींद जिले के नरवाना के गांव खरड़वाल निवासी पूजा लोट से हुई थी। उसके परिजन अब पंजाब के मूनक एरिया में रहते हैं। दोनों के दो बेटे हैं। दीपक और रितिक एक साथ पिज्जा की दुकान पर काम करते थे इसलिए अच्छे दोस्त बन गए थे। इस कारण रितिक का दीपक के घर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान वह और पूजा एक दूसरे के नजदीक आए।

घर से भागकर गए थे पटियाला
7 दिसंबर को पूजा अपने एक बेटे को साथ लेकर रितिक के साथ पटियाला में चली गई थी। इस पर दीपक ने रितिक के खिलाफ शहर थाने में केस दर्ज करवाया था। पुलिस फरवरी 2025 में दोनों को टोहाना ले आई। पूजा ने कहा कि वह दीपक के साथ नहीं रहना चाहती, क्योंकि वह कोई काम नहीं करता है। इसके बाद वह बच्चों को दीपक के पास छोड़कर रितिक के साथ टोहाना लौट आई और आंबेडकर चौक के पास स्थित तिलक नगर में अग्रवाल पीरखाना वाली गली में रहने लगी।

पूजा ने कई बार ताने मारकर दीपक को उकसाया था
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह के मुताबिक रितिक की बहन चेरी ने बताया कि वह निजी स्कूल में अध्यापक है। रितिक 6 महीने से पूजा के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। दीपक इससे खुश नहीं था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूजा ने दीपक के खिलाफ तलाक का केस लगाया था। इस कारण दोनों कई बार मिलते थे। पूजा फोन पर भी दीपक को ताने मारती थी कि वह उनका कुछ नहीं कर पाया। सामाजिक छवि खराब होने और तानों से परेशान होकर दीपक दोनों की हत्या की साजिश रची। 29 मई को रेकी की। 30 मई को रात करीब 8 बजे जब पूजा व रितिक बाजार से घर आ रहे थे।इसी दौरान दीपक के भतीजे नवीन ने उनकी बाइक को रुकवाया। दीपक ने अपने कपड़ों में छुपाए छुरे को निकालकर रितिक पर हमला किया। छुरा लगते ही रितिक बाइक छोड़कर घर की तरफ भागा। इसके बाद दीपक ने पूजा पर छुरे से ताबड़तोड़ वार किए। थाना प्रभारी ने बताया कि तकनीकी सहायता और सूचना के आधार पर रात करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed