फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Whose head will the crown of the Jakhla Municipal Vice President adorn? Decision today.

Fatehabad News: किसके सिर सजेगा जाखल नगर पालिका उपाध्यक्ष का ताज, फैसला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Whose head will the crown of the Jakhla Municipal Vice President adorn? Decision today.
जाखल। नगर पालिका जाखल में लंबे समय से खाली पड़े उपाध्यक्ष पद के लिए आज शनिवार को सुबह 11 बजे मतदान होगा। करीब 6 माह से लंबित इस चुनाव के लिए सियासी सरगर्मी तेज हो गई हैं। पहले यह चुनाव 17 सितंबर को होना था, लेकिन अंतिम क्षणों में प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब 20 सितंबर को नई तिथि घोषित होने के बाद से ही पार्षदों के बीच गुप्त बैठकों और समीकरण साधने का दौर चल रहा है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष की कुर्सी पाने के इच्छुक पार्षद अन्य पार्षदों को अपनी ओर खींचने का भरकम प्रयास कर रहें है, जो अपने-अपने समीकरण साधने में जुटे हुए है। उपप्रधान का सेहरा किसके सिर पर सजेगा, आज दोपहर तक यह साफ हो जाएगा। नगर पालिका जाखल में कुल 15 सदस्य हैं, जिनमें 1 अध्यक्ष और 14 पार्षद शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए इन्हीं सदस्यों को मतदान का अधिकार है। चुनाव में जिस उम्मीदवार को कम से कम 8 वोट मिलेंगे, वही उपाध्यक्ष पद के लिए चुना जाएगा।
विज्ञापन

ये पार्षद हैं प्रमुख दावेदार
पिंकी रानी (वार्ड-1)
संजीव शर्मा (वार्ड-3)
अशोक कुमार (वार्ड- 6)
यशपाल गर्ग (वार्ड-13)

----

चुनाव का शेड्यूल

टोहाना के उपमंडल अधिकारी द्वारा पार्षदों को भेजे गए पत्र के अनुसार 20 सितंबर को दोपहर सभी पार्षदों को 11:15 बजे हाजिर होना अनिवार्य किया है। 11:45 बजे तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। 11:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 12 बजे 12:15 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे मतदान होगा। यह चुनाव प्रक्रिया आधे घंटे तक जारी रहेगी। मतदान के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed