फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   White and yellow stripes have disappeared from city roads

Fatehabad News: शहर में सड़कों से सफेद-पीली पट्टियां गायब

Tue, 09 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 09 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
White and yellow stripes have disappeared from city roads
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 पर रोड के किनारे लगा संकेतक झाड़ियों में गायब। संवाद
फतेहाबाद। जिले की सड़कों पर यातायात सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। जिले की प्रमुख सड़कों से लेकर हाईवे तक, यातायात सुरक्षा चिन्ह और सुविधाओं का अभाव है। सड़कों पर बनाई गई सफेद व पीली पट्टियां गायब हो चुकी है, जिससे कोहरे में हादसे होने की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण के अधिकारियों की ओर से अनदेखी की जा रही है। शहर के मुख्य चौराहों और व्यस्त सड़कों पर सफेद व पीली पट्टियां मिट चुकी हैं या फिर अभी तक बनाई ही नहीं गईं है। लेन मार्किंग के अभाव में धुंध और रात के समय, वाहन चालकों को सही लेन का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे गलत ओवरटेकिंग और साइड से टक्कर लगने जैसे हादसों की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा शहर के अंदर सीवरेज के मेनहोल खुले हैं, जन स्वास्थ्य की ओर से इनके स्थान पर नए मैनहोल नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन


----

गतिरोधक पर नहीं है जेब्रा क्रॉसिंग

सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए गतिरोधक पर जेब्रा क्रॉसिंग लाइन का निशान मिट चुका। जेब्रा क्रॉसिंग न होने से पैदल यात्रियों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सड़क पार करने में परेशानी होती है। वाहन चालकों को जेब्रा क्रॉसिंग नहीं होने से रुकने के स्थान का अनुमान नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

हाईवे पर गड्ढे, सड़कों पर खुले मैनहोल



जिले से होकर गुजरने वाले राजमार्ग पर गड्ढे बन गए हैं, जो तेज रफ्तार वाहनों के लिए अचानक ब्रेक लगाने का कारण बनते हैं। इससे पीछे से तेज गति से आ रहे वाहनों के टकराने का खतरा बना हुआ है। शहर की सड़कों पर कई स्थानों पर मैनहोल खुले पड़े हैं या उनके ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं। ये खुले मैनहोल रात के समय खतरनाक साबित हो सकते हैं। दोपहिया वाहन चालक इनमें गिरकर घायल हो सकते हैं।

---

टूटे और गायब हैं यातायात संकेतक

यातायात व्यवस्था बनाए रखने वाले यातायात चिन्ह और संकेतक या तो पूरी तरह से टूटे हुए हैं, या कई जगहों से पूरी तरह गायब हो चुके हैं। सड़कों के किनारे उगी झाड़ियां और घास में छुपे हैं, जिससे दूर से आने वाले चालकों को ये दिखाई नहीं देते। इनमें नो पार्किंग, वन-वे और स्कूल जोन आदि के संकेतक शामिल हैं। संकेतक नहीं होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है।


:: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 का पर तारकोल की परत बिछाने व मरम्मत का कार्य जारी है। ऐसे में प्राधिकरण का प्रयास की धुंध छाने से पहले सफेद व पीली पट्टियां बनाने का काम पूरा हो जाए। वहीं रोड के किनारे उगीं झाड़ियों की कटाई का काम जारी है।

-सुभाष भांभू, रेजिडेंटल इंजीनियर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हिसार।

---

:: मुख्य सड़कों पर सफेद पट्टियां व संकेतक लगाने का काम जारी है। जल्द इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।

-संदीप सचदेवा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed