{"_id":"694449b2357f29ca260c3609","slug":"while-some-were-there-to-get-their-vehicles-removed-from-the-ppp-scheme-others-had-come-to-get-their-names-included-in-the-bpl-below-poverty-line-list-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-145485-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पीपीपी से वाहन हटवाने तो कोई बीपीएल सूची में नाम शामिल कराने के लिए पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पीपीपी से वाहन हटवाने तो कोई बीपीएल सूची में नाम शामिल कराने के लिए पहुंचा
Fri, 19 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए एसडीएम राजेश कुमार। स्राेत : सूचना व
फतेहाबाद। जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम राजेश कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। शिविर में कोई पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) आईडी में वाहन हटवाने तो कोई बीपीएल सूची में नाम शामिल करवाने के लिए पहुंचा।
वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में भड़ोलावाली निवासी प्रेमो ने बैंक से स्वीकृत राशि दिलवाने, सुंदर नगर वार्ड नंबर 12 फतेहाबाद निवासी ओमप्रकाश ने राशन कार्ड बनवाने, किरढ़ाण निवासी विनेश कुमार ने सड़कों पर सफेद पट्टी व रिफ्लेक्टर लगवाने, चिंदड़ निवासी राममूर्ति ने परिवार पहचान पत्र में जन्मतिथि ठीक करवाने तथा कंवलगढ़ निवासी राकेश कुमार ने प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भट्टू कलां निवासी देवीलाल ने प्लॉट से गुजर रहीं बिजली की तारों को सही करवाने, खाबड़ा निवासी अभय सिंह ने राशन कार्ड दोबारा बनवाने, फूलां निवासी सुरेंद्र कुमार ने सूखे व नुकसानदायक वृक्ष कटवाने, हीराराम ने जल आपूर्ति के लिए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए ट्यूबवैल को ठीक करवाने तथा माजरा निवासी शांति ने बिजली बिल कम करवाने की शिकायत रखी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
यह शिकायतें भी रखी गईं
खुनन निवासी मलकीत कौर व कुलदीप ने मेरी फसल मेरा ब्योरा में फसल बिक्री से जुड़ी समस्या, जांडली खुर्द निवासी बाला ने जन्मतिथि सत्यापित करवाने, हंस कॉलोनी वासियों ने गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डलवाने, ईश्वर दास ने राशन कार्ड बनवाने, भिरड़ाना निवासी विकास ने पीपीपी आईडी में वाहन हटवाने व दोबारा बीपीएल सूची में नाम शामिल करवाने, सिरसा रोड निवासी राजीव कुमार ने मीटर लगवाने का मुद्दा उठाया।