फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   When the youths asked for an inverter-battery for the library during the power cut, the village head locked it.

Fatehabad News: युवाओं ने बिजली कट पर लाइब्रेरी के लिए इन्वर्टर-बैटरी मांगी तो सरपंच ने जड़ा ताला

Wed, 15 Apr 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
When the youths asked for an inverter-battery for the library during the power cut, the village head locked it.
मताना की लाइब्रेरी पर लगा ताला। 
फतेहाबाद। गांव मताना में पंचायत विभाग द्वारा युवाओं के लिए बनाई गई लाइब्रेरी में सुविधाओं की कमी को लेकर युवाओं ने विरोध जताया। इसके बाद सरपंच ने लाइब्रेरी के निर्माणाधीन होने का हवाला देते हुए ताला जड़ दिया। युवाओं ने लाइब्रेरी का ताला खुलवाने की मांग को लेकर बुधवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती से शिकायत की जिस पर उपायुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव मताना में पंचायत विभाग ने युवाओं के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से पुराने पंचायत घर में एक पुस्तकालय खोला था। लेकिन गर्मी के मौसम में बिजली के कटौती के कारण, विशेष रूप से गेहूं सीजन के दौरान, छात्रों को वहां पढ़ाई करने में मुश्किल हो रही थी। छात्रों का कहना था कि उन्होंने सरपंच से लाइब्रेरी में इन्वर्टर और बैटरी की व्यवस्था करने की मांग की थी ताकि पढ़ाई में कोई रुकावट न आए।
विज्ञापन

युवाओं का आरोप है कि सरपंच ने उनकी मांग को नजरअंदाज किया और अब लाइब्रेरी को ताला जड़ दिया।इसके बाद से गांव के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में गहरा रोष है और उन्होंने मामले को उठाते हुए उपायुक्त से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय पहुंचे छात्र : पुस्तकालय पर ताला जड़े जाने से नाराज गांव के पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्र बुधवार दोपहर को लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। अभिषेक, राकेश, कुलदीप, पंकज, अमन आदि ने बताया कि पुस्तकालय के निर्माण में उनका पूरा सहयोग है। उन्होंने खुद इस पुस्तकालय के निर्माण को लेकर श्रमदान किया है। करीब दो माह में उनके श्रमदान के बाद उन्होंने पुस्तकालय में बैठने की जगह बनाई है। एक अप्रैल तक पुस्तकालय में करीब 20 छात्र-छात्राएं पुस्तकालय में पढ़ने के लिए आते थे जिसके बाद बिजली निगम की ओर से दिन के समय गेहूं सीजन के कारण बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया जाता है। जिस कारण गांव के पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 6 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed